स्वाइन फ्लू ने ली तीन जानें, अब तक हुई 29 की मौत
यहांं एमबी चिकित्सालय में संक्रमित स्वाइन फ्लू ने गुरुवार को तीन जिंदगियां लील लीं। बुधवार देर रात एक वृद्ध ने तो गुरुवार सुबह एक महिला और एक वृद्ध ने दम तोड़ दिया।
उदयपुर, जेएनएन। यहांं एमबी चिकित्सालय में संक्रमित स्वाइन फ्लू ने गुरुवार को तीन जिंदगियां लील लीं। बुधवार देर रात एक वृद्ध ने तो गुरुवार सुबह एक महिला और एक वृद्ध ने दम तोड़ दिया।
एमबी चिकित्सालय के वार्ड में गत 25 फरवरी को भर्ती हुए बांसवाड़ा निवासी प्रभूलाल (70) की बुधवार देर रात मौत हो गई। वहीं, गुरुवार सुबह राजसमंद निवासी आशा (38) व नीमच निवासी देवीसिंह (65) ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आशा को गत 24 फरवरी तो देवीसिंह को 26 फरवरी को स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती कराया गया था।
उदयपुर जिले में स्वाइन फ्लू से अब तक 29 मौतें हो चुकी हैं। स्वाइन फ्लू वार्ड की डॉ. अर्चना गोखरू ने बताया कि तीनों की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई थी।तीनों मरीज अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थे।
इधर, गुरुवार को लिए गए स्वाब के जांच के नमूने के बाद दो पॉजीटिव रोगी और सामने आए हैं। जिनमें एक चित्तौड़गढ़ व एक बांसवाडा जिले का है। वार्ड में अब भी 15 मरीज भर्ती हैं। जिनका उपचार किया जा रहा है।