विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan: उदयपुर में सौतेले पिता ने दस साल की मासूम बेटी से किया दुष्कर्म, मां की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

By Jagran NewsEdited By: Shashank Mishra
Published: Thu, 19 Oct 2023 07:46 PM (IST)

सौतेले पिता के अपनी दस साल की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। थानाधिकारी योगेन्द्र ...और पढ़ें

सौतेले पिता 10 साल की नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म।
सौतेले पिता 10 साल की नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म।

राज्य ब्यूरो, उदयपुर। शहर के सुखेर क्षेत्र में सौतेले पिता के अपनी दस साल की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपनी मां को सारी आपबीती बताई जिसके बाद नाबालिग की मां सुखेर थाना पहुंची और अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पिछले साल पीड़िता की मां को भगाकर लाया था। जिसके पहले पति से चार बच्चे हैं।

सौतेले पिता ने किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म

थानाधिकारी योगेन्द्र व्यास ने बताया कि पीड़िता को लेकर उसकी मां थाने आई थी। उसका मेडिकल कराया गया है। पीड़िता की मां ने बताया कि वह घरों में काम करके परिवार का गुजारा चलाती है। जबकि उसका पति मजदूरी करता था। तीन दिन पहले वह रोजाना की तरह काम करने निकली थी। पीछे से उसके पति ने दस साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। यह बात किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।

इस घटना के बाद उसकी मासूम बेटी सहमी रहने लगी। बुधवार को जब उसने बेटी से इसका कारण पूछा तो वह फूट-फूटकर रोने लगी। जब उसे पता लगा कि जिसके साथ वह रही है, उसी ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया तो उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। जब उसने आरोपी पति से इस संबंध में बात की तो वह उल्टा उसी पर भड़क गया था। इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ। जब महिला ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराए जाने की बात कही तो उसने उसे काफी रोका।

ये भी पढ़ें: ‘मैं सीएम पद छोड़ना चाहता हूं, लेकिन पद मुझे नहीं छोड़ रहा’ सीएम गहलोत का बड़ा बयान

पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

गुरुवार सुबह वह अपनी पीड़िता बेटी को लेकर थाने पहुंची तथा मामला दर्ज कराया। वहीं इस घटनाक्रम की सूचना मिलने पर बाल कल्याण समिति के सदस्य अंकुर टांक भी थाने पहुंचे। पुलिस जब आरोपी को पकड़ने उसके घर पहुंची तो वह फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें: बीजेपी से गहलोत की सिफारिश! 'मेरी वजह से वसुंधरा राजे को सजा न दें', सरकार गिराने से जुड़ा है मामला