विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजस्थान के सिरोही में युवक को घेरकर पेशाब पिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ

By Preeti jhaEdited By:
Published: Tue, 16 Jun 2020 03:07 PM (IST)

राजस्थान के सिरोही में एक युवक को जबरन पेशाब पिलाने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ...और पढ़ें

राजस्थान के सिरोही में युवक को घेरकर पेशाब पिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
राजस्थान के सिरोही में युवक को घेरकर पेशाब पिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ

जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान के सिरोही में एक युवक को जबरन पेशाब पिलाने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग युवक को घेरकर जबरन पेशाब पिला रहे हैं। यह वीड़ियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों में हडकंप मच गया।

राज्य में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव स्वरूप व पुलिस महानिदेशक भूपेंद्र यादव ने पुलिस अधीक्षक से इस प्रकरण की रिपोर्ट मांगी है। हालांकि अभी तक इस संबंध में किसी तरह का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस पीड़ित और आरोपितों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने वायरल वीडियो के सिरोही जिले के पालड़ी थाना इलाके के सरदारपुरा गांव का होने की पुष्टि की है।

पुलिसकर्मी फिलहाल पीड़ित युवक का नाम नहीं बता रहे हैं  दरअसल, मंगलवार सुबह युवराज राकेश नाम के एक व्यक्ति ने इस वीडियो को अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया था। उसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होने लग गया। वीडियो को युवराज राकेश ने सीएम अशोक गहलोत और राजस्थान पुलिस समेत अन्य अधिकारियों को टैग किया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हडकंप मच गया।

वीडियो शेयर करने वाला युवराज राकेश सिरोही जिले के ही जावला कस्बे का रहने वाला है। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की है। पूछताछ में फिलहाल ना तो पीड़िता का नाम सामने आया और ना ही आरोपितों के बारे में कोई जानकारी मिली है। युवराज राकेश ने इतना अवश्य बताया कि यह वीडियो सिरोही जिले के पालड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के सरदारपुरा गांव का है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर्ष रत्नू और पुलिस उपाधीक्षक अंकित जैन मौके पर पहुंच कर मामले की जांच-पड़ताल में जुटे हैं। 

 राजस्थान के सिरोही में एक युवक को जबरन पेशाब पिलाने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग युवक को घेरकर जबरन पेशाब पिला रहे हैं। यह वीड़ियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों में हडकंप मच गया।