राजस्थान के सिरोही में दो मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद लगी आग, 3 की मौत
राजस्थान के सिरोही जिले में देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसके बाद उनमें आग लग ...और पढ़ें

दो मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद लगी आग। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
HighLights
सिरोही में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हुई।
टक्कर के बाद दोनों बाइकों में भीषण आग लगी।
हादसे में तीन युवकों की मौत, एक घायल।
डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के सिरोही जिले में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसके बाद उनमें आग लग गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। ये हादसा देर रात आबू रोड क्षेत्र के तलवार नाका के पास हुआ।
सहायक उप-निरीक्षक रामनाथ ने बताया कि कुछ युवक अंबाजी की ओर जा रहे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिल विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से टकरा गई।
टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, तीन की मौत
उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिल तेज रफ्तार में थीं। टक्कर के बाद उनमें आग लग गई, जिससे दोनों वाहन पूरी तरह जल गए। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। चौथे युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
हादसे की सूचना मिलने पर गिरवर चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया। मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। ASI ने बताया कि पुलिस मृतकों की पहचान करने और हादसे के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
