विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Politics: लोकसभा चुनाव में रहा विदेशी ताकतों का दखल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने जयपुर में किया बड़ा दावा

Published: Sun, 14 Jul 2024 02:00 AM (IST)

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विदेशी ताकतों का दखल रहा है। यह सच ...और पढ़ें

लोकसभा चुनाव में रहा विदेशी ताकतों का दखल- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह
लोकसभा चुनाव में रहा विदेशी ताकतों का दखल- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह

जागरण संवाददाता, जयपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विदेशी ताकतों का दखल रहा है। यह सच है कि हमारे विरोधियों में विदेशी ताकतें भी शामिल है, जो चाहती है कि किसी भी तरह देश में भाजपा की सरकार नहीं रहे। उन्होंने यह बातें शनिवार को जयपुर में भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।

इसी बैठक में उपस्थित भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने भी लोकसभा चुनाव में विदेशी ताकतों के दखल की बात को दोहराया। उन्होंने कहा कि विदेश में बैठे कुछ लोगों के हित मोदी सरकार की नीतियों के चलते प्रभावित हो रहे थे। उनका असर देखने को मिला है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि अंग्रेजों को भारतीयों को दंड देना था, इसलिए वो भारतीय दंड संहिता लेकर आए। पीएम नरेन्द्र मोदी को भारत के नागरिकों को न्याय देना था, इसलिए वो भारतीय न्याय संहिता लेकर आए।

सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि देश में 50-60 सीट कम आईं इसकी हमें पीड़ा है लेकिन हम आत्म¨चतन करते हुए इसका ठीकरा दूसरे पर फोड़ने लगते हैं। हमें यह सोचना होगा कि जब हम किसी पर अंगुली उठाते हैं तो शेष चार अंगुलियां हमारी ओर होती हैं। कार्यसमिति में केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने संबोधित किया। बैठक में प्रदेश के कृषि मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले किरोड़ी लाल मीणा नहीं पहुंचे।