विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व से एक बाघ और शावक लापता, तलाश में जुटीं वन विभाग की टीमें

Published: Fri, 09 Oct 2026 11:53 PM (GMT+05:30)

राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व से एक बाघ (एसटी-15) और एक शावक लगभग एक महीने से लापता हैं।

बाघ एसटी-15 और एक शावक करीब एक महीने से लापता। (फाइल फोटो)

बाघ एसटी-15 और एक शावक करीब एक महीने से लापता। (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान स्थित सरिस्का टाइगर रिजर्व से एक बाघ और एक शावक करीब एक महीने से लापता हैं। वन विभाग ने दोनों की तलाश के लिए अतिरिक्त टीमें तैनात की हैं।

लापता बाघ की पहचान दस वर्षीय एसटी-15 के रूप में हुई है, जबकि दूसरा दो वर्षीय शावक है। वन विभाग के अनुसार, दोनों लंबे समय से कैमरा ट्रैप में नजर नहीं आए हैं।

शावक के पगमार्क करीब दो सप्ताह पहले अकबरपुर रेंज में मिले थे, लेकिन कैमरा ट्रैप में उसकी तस्वीर नहीं आई। वहीं, बाघ एसटी-15 के न तो पगमार्क मिले हैं और न ही उसकी कोई तस्वीर सामने आई है। जिस क्षेत्र में दोनों विचरण करते थे, वहां अन्य बाघ और बाघिन दिखाई दे रहे हैं।

वन विभाग के अनुसार, सरिस्का में वर्तमान में 11 बाघ, 17 बाघिन और 28 शावक हैं। इनकी कुल संख्या 56 है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 में बाघों के पुनर्वास के बाद सरिस्का में 12 बाघों की मौत हो चुकी है। बता दें कि वर्ष 2004-05 तक शिकार और अन्य कारणों से सरिस्का पूरी तरह से बाघ विहीन हो गया था।

यह भी पढ़ें- जयपुर में बढ़ा स्क्रब टाइफस का कहर: तीन महीने में 15 मरीजों की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट