विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर सचिन पायलट ने कांग्रेस अध्यक्ष और सोनिया गांधी का जताया आभार

By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
Published: Sun, 20 Aug 2023 04:41 PM (GMT+05:30)

कांग्रेस वर्किंग कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर सचिन पायलट ने कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी ...और पढ़ें

मल्लिकार्जुन खरगे की नई टीम में शामिल हुए सचिन पायलट। फाइल फोटो।
मल्लिकार्जुन खरगे की नई टीम में शामिल हुए सचिन पायलट। फाइल फोटो।

जयपुर, ऑनलाइन डेस्क। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। नई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की गठन में कई नामों को शामिल किया गया है। कांग्रेस आलाकमान के कई निर्णयों से नाराज चल रहे सचिन पायलट को भी इस सूची में जगह मिली है।

कांग्रेस आलाकमान का जताया आभार

कांग्रेस वर्किंग कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर सचिन पायलट ने कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे, CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार जताया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सभी कांग्रेस की रीति-नीति व विचारधारा को सशक्त करते हुए उसे और अधिक मजबूती से जन-जन तक पहुंचाएंगे।उन्होंने कहा

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) का सदस्य बनाए जाने पर मैं आदरणीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी एवं पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी का आभार व्यक्त करता हूं। हम सभी कांग्रेस की रीति-नीति व विचारधारा को सशक्त करते हुए उसे और अधिक मजबूती से जन-जन तक पहुँचाएंगे।

कई बड़े नेताओं को किया गया शामिल 

मालूम हो कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) में खुद खरगे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत कई बड़े नेताओं के नाम शामिल है। वहीं पायलट को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में लाने का कदम महत्वपूर्ण राज्य चुनावों से पहले गहलोत के साथ किसी भी वाकयुद्ध से बचने की कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा हो सकता है।