पांच दिन बाद रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त
राजस्थान में पिछले पांच दिन से चल रही रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई हैं। हड़ताली डॉक्टर्स की चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ के साथ हुई वार्ता में डॉक्टर्स और सरकार के बीच सहमति बन गई हैं।
जयपुर, जागरण संवाद केंद्र। राजस्थान में पिछले पांच दिन से चल रही रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई हैं। हड़ताली डॉक्टर्स की चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ के साथ हुई वार्ता में डॉक्टर्स और सरकार के बीच सहमति बन गई हैं। वार्ता खत्म होने के साथ ही हड़ताल समाप्ति की भी घोषणा कर दी गई। सात सदस्यीय कमेटी की वार्ता में राज्य सरकार ने रेजीडेंट डॉक्टरों की कई मांगों पर सहमति दे दी हैं। हड़ताल खत्म होने के साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाएं अब पटरी पर आएंगी।
गौरतलब है कि सोमवार को रेजीडेंट्स प्री-पीजी परीक्षा का पैटर्न बदले जाने को लेकर आई खबर के बाद राज्यभर के रेजीडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर चले गए थे। इसके बाद सरकार ने अपना सख्त रुख अख्तियार किया।
राजस्थान सरकार ने 1387 रेजीडेंट्स निलंबित कर दिया। सरकार यहीं नहीं रुकी उसने रेजीडेंट्स को हॉस्टल खाली करने के भी निर्देश दे दिए थे।