प्रियंका वाड्रा के बेटे रेहान की फोटो प्रदर्शनी रद होने पर सियासत तेज, BJP बोली- नियमों को जानकर भी बनाया मुद्दा
भाजपा ने बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी रोके जाने पर प्रियंका गांधी पर तीखा कटाक्ष किया है।

भाजपा ने रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी रोके जाने पर प्रियंका को घेरा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। बीकानेर हाउस में प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी रोके जाने पर भाजपा ने तीखा कटाक्ष किया है। पूरे विवाद को रेहान को राजनीति में लांच करने से जोड़ते हुए भाजपा के मीडिया विभाग के सह प्रभारी प्रदीप भंडारी ने बीकानेर हाउस में लगने वाली प्रदर्शनी की गाइडलाइंस का हवाला देते हुए बताया कि इसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि प्रदर्शित की जाने वाली पेंटिग्स, मूर्ति समेत किसी भी कलाकृति में नग्नता, सांप्रदायिकता और राजनीतिक कंटेंट नहीं होना चाहिए।
रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी बीकानेर हाउस में रोकी गई
ऐसा होने पर प्रदर्शनी को तत्काल निरस्त कर दिया जाएगा और कोई रिफंड भी नहीं दिया जाएगा। दरअसल बीकानेर हाउस ने रेहान वाड्रा की जतंर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ और बाद में वोट चोरी के आरोप में काकरोच जनता पार्टी, कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों के प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरों को प्रदर्शनी में लगाने पर रोक लगा दी थी।
कांग्रेस ने इसे कलात्मक स्वतंत्रता का हनन बताया है
इससे जुड़े 70 फोटो को प्रदर्शनी से हटाना पड़ा था। प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के तमाम नेताओं ने इसके लिए केंद्र सरकार और राजस्थान सरकार को जिम्मेदार ठहराया था। रेहान ने खुद इसे कलाकार की आजादी की हनन का करार दिया था। लेकिन भंडारी ने साफ किया कि बीकानेर हाउस की गाइडलाइंस को जानते हुए भी प्रियंका गांधी इसे जानबूझकर मुद्दा बना रही हैं।
