'CJP को अपना नाम बदलकर इस्तीफा जनता पार्टी रख लेना चाहिए', रामदास अठावले ने कसा तंज
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अपना नाम बदलकर 'इस्तीफा जनता पार्टी' रख लेना चाहिए।

रामदास अठावले का सीजेपी पर निशाना (फाइल फोटो)
HighLights
अठावले ने सीजेपी को 'इस्तीफा जनता पार्टी' नाम रखने को कहा
नीट पेपर लीक, चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर तंज
चुनाव आयोग के मामलों पर केंद्र सरकार की निष्पक्ष नजर
जागरण संवाददाता, जयपुर । केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री और रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास अठावले ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) पर तंज कसते हुए कहा कि सीजेपी को अपना नाम बदलकर इस्तीफा जनता पार्टी रख लेना चाहिए।
अठावाले ने शनिवार को जयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीजेपी नीट पेपर लीक मुद्दे के आंदेालन को लेकर चर्चा में आई थी, अच्छा मुद्दा उठाया था। बाद में तत्कालीन शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया था लेकिन अब हर किसी का इस्तीफा मांगना ठीक नहीं है।
अठावले ने कहा कि अब वे मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा मांग रहे हैं। सीजेपी में अधिकतर वे लोग हैं जो अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में काम कर रहे थे। मैने भी उन्हें अपनी पार्टी में आने के लिए कहा था।
केंद्र सरकार सबकुछ देख रही
चुनाव आयोग एसआईआर के मामले में निष्पक्ष तरीके से काम कर रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त और दो अन्य चुनाव आयुक्तों के बीच मतभेद की स्थिति बनी थी, लेकिन केंद्र सरकार सबकुछ देख रही है।
