विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पीएम मोदी का विकेट उड़ाना राहुल के बस में नहीं', रामदास आठवले का विपक्ष पर निशाना

Published: Fri, 23 Oct 2026 08:22 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी का विकेट नहीं गिरा सकते। उन्होंने विपक्ष के आंदोलनों ...और पढ़ें

रामदास आठवले का विपक्ष पर हमला (फाइल फोटो)

रामदास आठवले का विपक्ष पर हमला (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रामदास आठवले ने राहुल गांधी पर निशाना साधा।

  2. कहा, पीएम मोदी का विकेट गिराना संभव नहीं।

  3. विपक्षी आंदोलनों से सरकार नहीं बदली जा सकती।

जागरण संवाददाता, जयपुर। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कांग्रेस और विपक्षी दलों के आंदोलनों पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत में आंदोलनों के जरिये सरकार नहीं बदली जा सकती है।

लोकतंत्र में सरकार बदलने का अधिकार जनता के पास है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विकेट उड़ाना लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के बस में नहीं है।

रामदास आठवले ने शुक्रवार को जयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं मोदी के साथ मिलकर वर्ष 2029 में राहुल का विकेट लेने वाला हूं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को गलत बताते हुए आठवले ने कहा कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है।

चुनाव आयोग को राजनीतिक विवाद में घसीटना उचित नहीं है। कांग्रेस जिन राज्यों में चुनाव जीतती है, वहां वोट चोरी का मुद्दा नहीं उठाती है। उन्होंने नेपाल और बांग्लादेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां आंदोलनों के कारण सरकार बदली, लेकिन भारत की परिस्थितियां अलग हैं।