Move to Jagran APP

Rajasthan Weather Update: ठंड से कांपा राजस्थान, इन इलाकों में जमी बर्फ

देश भर में कड़ाके की ठंड ने लोगों को घरों में कैद रहने के लिए मजबूर कर दिया है। पहाड़ों से लेकर रेगिस्तान तक में तापमान माइनस में पहुंच गया है। रविवार को राजस्थान के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान चार डिग्री से नीचे पहुंच गया।

By Jagran NewsEdited By: Swati SinghPublished: Sun, 15 Jan 2023 12:51 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jan 2023 12:51 PM (IST)
Rajasthan Weather Update: ठंड से कांपा राजस्थान, इन इलाकों में जमी बर्फ
राजस्थान के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान चार डिग्री से नीचे पहुंचा

जयपुर, (एएनआई)। पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में रविवार को भी कड़ाके की ठंड जारी रही। मकर संक्रान्ति के बाद भी राजस्थान में कड़ाके की ठंड देखने को मिली। राज्य के कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। राजस्थान के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान चार डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

loksabha election banner

माइनस में पहुंचा तापमान

सिर्फ पहाड़ों पर ही नहीं बल्कि राजस्थान जैसे रेगिस्तान वाले इलाके में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। कृषि अनुसंधान केंद्र (एआरएस) के जोनल डायरेक्टर ऑफ रिसर्च शीशराम ढाका ने बताया कि फतेहपुर-शेखावाटी में -4.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि "बीते दो दिनों से सीकर, चूरू और झुंझुनू जैसे इलाकों में पारा माइनस में जा रहा है और कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ रही है।"

जोनल निदेशक से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 15 जनवरी को तापमान -4.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, 14 जनवरी को तापमान -3.5 डिग्री और 13 जनवरी को 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: Assam tea: वाह असम! 200 सालों से दे रहा चाय की चुस्की का मजा, खूबसूरत बागानों में जश्न का माहौल

फसल हो सकती है खराब

कड़ाके की ठंड से किसानों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि किसानों को इस बात की चिंता सताने लगी है कि जमने वाली बर्फ से सरसों की फसल को क्या नुकसान होगा। जबकि गेहूं व अन्य फसलों को लाभ मिलने के आसार हैं।

एक स्थानीय निवासी ने कहा, "कठोर सर्दी से लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। खेतों में बर्फ जमा होने लगी है। हम ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं, लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।"

बर्फ के सफेद चादर में ढका माउंट आबू

इस बीच, राजस्थान का हिल स्टेशन माउंट आबू बर्फ की चादर से ढका हुआ है। माउंट आबू में ठंडी ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। तापमान मे लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। यहां तापमान -4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इलाके में 4 से 5 इंच मोटी बर्फ देखी गई।

बर्फ पड़ने से पर्यटकों का आना भी यहां जारी है। बता दें कि, पिछले साल माउंट आबू का न्यूनतम तापमान -2 डिग्री सेल्सियस था।

यह भी पढ़ें: Makar Sankranti: देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा मकर संक्रांति का त्योहार, श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

कोहरे का प्रकोप

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)के अनुसार, कोहरे की एक परत पंजाब और उससे सटे उत्तर-पश्चिम राजस्थान से हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बिहार तक फैली हुई है। दिल्ली के सफदरजंग में सुबह करीब छह बजकर 10 मिनट पर न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके साथ ही कोहरे का प्रकोप भी लगातार जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर पालम में दृश्यता 200 मीटर रिकॉर्ड की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, पंजाब, उत्तर पश्चिमी राजस्थान, जम्मू संभाग, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में इतना कोहरा था कि कुछ भी देख पाना मुश्किल था।

बता दें कि,आईएमडी ने रविवार और सोमवार को पड़ोसी पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे और ठंड की स्थिति के लिए नारंगी अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में ठंड और घना कोहरा लोगों को और परेशान कर सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.