राजस्थान के कालंद्री जवाहर नवोदय स्कूल में फूड पॉइजनिंग, 100 से भी ज्यादा छात्र बीमार
राजस्थान के जवाहर नवोदय स्कूल कालंद्री के सिल्वर जुबली कार्यक्रम में खाना खाने से 100 से भी ज्यादा छात्र बीमार पर गए।
जयपुर, एजेंसी। राजस्थान के जवाहर नवोदय स्कूल कालंद्री के सिल्वर जुबली कार्यक्रम में खाना खाने से 100 से भी ज्यादा छात्र बीमार पर गए। फूड पॉइजनिंग से तबीयत बिगड़ने पर बीमार छात्रों को कालंद्री अस्पताल में भर्ती किया गया। सिरोही कालंद्री अस्पताल में करीब बच्चों के पहुंचने से यहां बने वार्ड भी छोटे पड़ गए। अस्पताल प्रशासन ने बच्चों को फर्श पर लिटाकर इलाज शुरू किया।
नवोदय में स्कूल प्रशासन व जवाहर नवोदय प्रगति अलुम्नी एसोसिएशन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था। पहले दिन कार्यक्रम की शुरूआत रंगारंग कार्यक्रम से हुई। दूसरे दिन खेलकूद प्रतियोगिता समेत कई कार्यक्रम हुए। मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में करीब 1000-1200 लोगों के लिए भोजन बनाया गया था। खाने के मीनू में मटर-पनीर व भिंडी की सब्जी, कढ़ी-चावल, कचौरी, लौकी का हलवा, परांठा, पुड़ी , चपाती आदि शामिल थे। खाना बुधवार दोपहर को खाया और शाम होते-होते छात्रों की तबियत बिगडऩे लगी। स्कूली छात्रों को कालंद्री अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि, पूर्व छात्र वहां से रवाना हो चुके थे और जिनकी तबियत बिगड़ी उन्होंने अपनी सुविधा के अनुसार अस्पतालों में इलाज कराया।
जवाहर नवोदय स्कूल कालंद्री के सिल्वर जुबली कार्यक्रम में खाना खाने से तबीयत बिगड़ने से जिला अस्पताल में भर्ती बच्चों की कुशलक्षेम पूछने कलेक्टर पहुंची। फूड पॉइजनिंग से बीमार छात्रों को कालंद्री अस्पताल में भर्ती किया गया। कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने बताया कि कालंद्री अस्पताल में 90 छात्र और सिरोही में 23 छात्रों को भर्ती किया गया है। डॉ. वीरेंद्र महात्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती छात्रों की स्थिति नियंत्रण में हैं। बीमार छात्रों को उल्टी-दस्त व पेट दर्द की शिकायत हुई है।
कालंद्री अस्पताल से बीमार छात्रों को सिरोही लाया गया। इनमें प्रवीणा हीरागर, तनवी मराठा, प्रियंका जाट, राहुल गरासिया, अनाराम गरासिया, जीवन छीपा, विनोद मेघवाल, मांगीलाल गरासिया, लक्ष्मण गरासिया, विवेक भील, यशपाल मीणा, श्रीपालसिंह देवड़ा, भंवरलाल मेघवाल, विशाल माली, हिमांशु माली, जनकपाल सिंह, जीवाराम, प्रांजल देवड़ा, राहुल मीणा, धनराज गरासिया, प्रदीप माली, गुलशन गरासिया, कोमल पटेल, वीरेंद्रसिंह देवडा, दीपक प्रजापत, विनोद प्रदीप रावल सहित अन्य छात्र व पूर्व छात्र सहित स्कूल स्टाफ व उनके परिजन भी बीमार हुए। इनमें अधिकतर बच्चे आदिवासी क्षेत्र के है।
नवोदय स्कूल में लगी नर्स प्रियंका पुत्री ज्ञानसिंह निवासी डीग भरतपुर भी फूड पॉइजनिंग की शिकार हुई। प्रियंका की स्थिति भी ज्यादा खराब होने से उन्हें सिरोही रेफर किया गया। नवोदय स्कूल की वार्डन वीणा परमार ने बताया कि करीब 1000-1200 लोगों ने खाना खाया। कालंद्री अस्पताल व सिरोही अस्पताल में बड़ी संख्या में पहुंचे बीमारों से अफरा तफरी का माहौल हो गया।