Rajasthan: परिवार के विवाद में दामाद ने सास और पत्नी की हत्या की
राजस्थान के हनुमानगढ जिले में एक दामाद ने अपनी सास और पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार यह घटना गढ़ीछानी गांव में हुई।
जयपुर। राजस्थान के हनुमानगढ जिले में एक दामाद ने अपनी सास और पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार यह घटना गढ़ीछानी गांव में हुई। गांव के एक परिवार का दामाद विनोद रविवार रात अपने सुसराल आया था। विनोद हरियाणा के जखोदखेड़ा गांव का रहने वाला है।
विनोद का अपनी पत्नी पुष्पा से झगडा चल रहा था। सुसराल आने के बाद इनके बीच फिर विवाद हुआ। इसी बीच विनोद ने अपनी पत्नी पुष्पा और सास संजना के सिर पर धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। देर रात को हुई घटना का लोगों को सुबह पता चला।
ग्रामीणों ने भिरानी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हत्या के आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। विनोद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।