Move to Jagran APP

Rajasthan Politics: अशोक गहलोत के गढ़ में सचिन पायलट के लगे पोस्टर, जानें-क्या चाहते हैं समर्थक

Rajasthan Politics अशोक गहलोत के गृहनगर जोधपुर में कई लोग चाहते हैं कि वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद भी सीएम बने रहें। जयपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले गहलोत के गढ़ में सचिन पायलट के समर्थन में नए युग की तैयारी वाले पोस्टर दिखे।

By AgencyEdited By: Sachin Kumar MishraPublished: Sun, 25 Sep 2022 06:20 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2022 06:20 PM (IST)
Rajasthan Politics: अशोक गहलोत के गढ़ में सचिन पायलट के लगे पोस्टर, जानें-क्या चाहते हैं समर्थक
अशोक गहलोत के गढ़ में सचिन पायलट के लगे पोस्टर, जानें-क्या चाहते हैं दोनों नेताओं के समर्थक। फाइल फोटो

जयपुर/जोधपुर, एजेंसी। Rajasthan Politics: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की घोषणा किए जाने के बाद सचिन पायलट (Sachin Pilot) के निर्वाचन क्षेत्र टोंक में पार्टी कार्यकर्ता और लोग उत्साहित हैं कि उन्हें राज्य का नेतृत्व करने के लिए उनका लंबा इंतजार जल्द ही पूरा होगा। दूसरी ओर, अशोक गहलोत के गृहनगर जोधपुर में कई लोग चाहते हैं कि वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद भी मुख्यमंत्री बने रहें। रविवार शाम जयपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले अशोक गहलोत के गढ़ जोधपुर में सचिन पायलट के समर्थन में नए युग की तैयारी वाले पोस्टर लगे दिखे।

loksabha election banner

समर्थक चाहते हैं कि सचिन पालट बनें सीएम

समाचार एजेंसी प्रेट्र के मुताबिक, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के सदस्य सऊद सैदी ने कहा कि टोंक में लोग पार्टी के पायलट के पक्ष में फैसला लेने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उनका मानना ​​है कि अगर वह मुख्यमंत्री बनते हैं, तो जिले को काफी फायदा होगा। टोंक निर्वाचन क्षेत्र के विधायक के रूप में पायलट काफी सक्रिय रहे हैं। अगर वह मुख्यमंत्री बनते हैं, तो जिस गति से विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं, उसमें तेजी आएगी। 2018 के विधानसभा चुनावों में पायलट ने टोंक सीट पर 54,179 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा के यूनुस खान को हराया, जो वसुंधरा राजे सरकार में मंत्री थे। लक्ष्मण चौधरी ने कहा कि पायलट युवा और ऊर्जावान हैं, सभी "36 कौम" में स्वीकार्य हैं और न केवल गुर्जरों के बीच और वह राज्य के एकमात्र नेता हैं, जो अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की क्षमता रखते हैं। 

राजस्थान को पायलट की जरूरतः करण सिंह उहियारदा

कांग्रेस की राज्य इकाई के पूर्व सदस्य करण सिंह उहियारदा ने कहा कि राज्य की बागडोर सचिन पायलट जैसे युवा और गतिशील नेता के पास जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि निस्संदेह अशोक गहलोत का अपनी ईमानदारी, अनुभव और संगठनात्मक क्षमताओं के कारण राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का नेतृत्व करने के लिए कोई मुकाबला नहीं है, लेकिन राज्य को पायलट की जरूरत है, जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में कड़ी मेहनत की है।

गहलोत को दोनों पदों पर देखना चाहते हैं पार्टी के कई नेता-कार्यकर्ता

जोधपुर में पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता अशोक गहलोत को दोनों पदों पर देखना चाहते हैं, जबकि कुछ अन्य लोगों का विचार है कि गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पूरे देश में पार्टी को पुनर्जीवित करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। वयोवृद्ध कांग्रेस नेता और राज्य पीसीसी के पूर्व सदस्य पवन मेहता ने कहा कि अगर गहलोत सबसे पुरानी पार्टी का नेतृत्व करते हैं तो यह पार्टी के सभी सदस्यों के लिए गर्व की बात है। यह वास्तव में एक बड़ी बात है। वह बहुत जड़ें जमाए हुए हैं। अपने उत्कृष्ट संगठनात्मक कौशल के साथ वह कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करने में सक्षम होंगे और इस तरह पार्टी को जीवंत करेंगे। हमारा मानना ​​है कि अशोक गहलोत को पार्टी की भलाई के लिए दोनों पदों पर एक साथ रहने दिया जाना चाहिए। उन्होंने सबसे अच्छी योजनाएं पेश की हैं, जिनकी व्यापक सराहना हुई है, और अगर वह मुख्यमंत्री बने रहते हैं, तो अगले चुनावों में कांग्रेस के सत्ता में बने रहने की उच्च संभावना होगी।

यह भी पढ़ेंः अशोक गहलोत बोले, अगर हालात मेरे नियंत्रण में होते तो मैं 40 साल विभिन्न पदों पर होता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.