Move to Jagran APP

Rajasthan Politics: राजस्थान के सीएम पद की रेस में शामिल इन नेताओं के बारे में जानें रोचक तथ्य

Rajasthan Politics अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राजस्थान के सीएम पद के लिए सचिन पायलट के अलावा राजस्थान विधानसभा के स्पीकर सीपी जोशी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नामों की चर्चा है। जानें इनके बारे में रोचक तथ्य।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Fri, 23 Sep 2022 06:56 PM (IST)Updated: Fri, 23 Sep 2022 06:56 PM (IST)
Rajasthan Politics: राजस्थान के सीएम पद की रेस में शामिल इन नेताओं के बारे में जानें रोचक तथ्य
राजस्थान के सीएम पद की रेस में शामिल इन नेताओं के बारे में जानें रोचक तथ्य। फाइल फोटो

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के कांग्रेस अध्यक्ष (Congress President) बनने पर सीएम पद के लिए सचिन पायलट (Sachin Pilot) के अलावा राजस्थान विधानसभा के स्पीकर सीपी जोशी (CP Joshi) और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) के नामों की चर्चा है।

loksabha election banner

गहलोत और पायलट गुट की है ये ख्वाहिश

सचिन पायलट गुट चाहता है कि पायलट ही प्रदेश के अगले सीएम हों। वहीं, अशोक गहलोत गुट चाहता है कि गहलोत के गुट का कोई नेता प्रदेश के सीएम की कुर्सी पर बैठे। ऐसे में प्रदेश के सीएम के नाम का चयन इतना आसान भी नहीं है। राजस्थान में 2023 में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election 2023) होने वाले हैं। प्रदेश के सीएम पद की रेस में शामिल नेताओं के बारे में कई रोचक तथ्य हैं। 

जानें, सचिन पायलट के बारे में रोचक तथ्य

राजस्थान (Rajasthan) के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत के विरोधी माने जाते हैं। अशोक गहलोत गुट चाहता है कि सचिन पायलट किसी भी कीमत पर राज्य के सीएम पद की कुर्सी पर काबिज ना हो सकें। सीएम पद को लेकर सचिन पायलट और अशोक गहलोत में पिछले काफी समय से तकरार भी चल रही है।

सबसे कम उम्र में सांसद बने थे पायलट

अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर अगर नेताओं की सहमति रही तो सचिन पायलट प्रदेश के सीएम बन सकते हैं। अशोक गहलोत से तकरार से पहले पायलट के पास उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी थी। बाद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी गोविंद सिंह डोटासरा को दे दी गई थी। पायलट सबसे कम उम्र में सांसद बने थे। 14वीं लोकसबा में दौसा से चुनाव लड़कर उन्होंने जीत हासिल की थी।

सीपी जोशी हैं अशोक गहलोत की पसंद

राजस्थान विधानसभा के स्पीकर सीपी जोशी (CP Joshi) इन दिनों सीएम पद के लिए प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत की पसंद बने हुए हैं। अगर कांग्रेस आलाकमान अशोक गहलोत की पसंद का सीएम बनाने को राजी होगा तो सीपी जोशी प्रदेश के सीएम बन सकते हैं। जोशी 15वीं लोकसभा में मंत्रिमंडल में ग्रामीण विकास व पंचायत राज मंत्री रहे। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता हैं।

पायलट को हटाकर डोटासरा को दी गई थी ये जिम्मेदारी

गोविंद सिंह डोटासरा (Govid Singh Dotasra) भी सीएम पद के लिए अशोक गहलोत की पसंद हैं। गोविंद सिंह डोटासरा राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। अगर अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बने तो गोविंद सिंह डोटासरा की जगह पर सचिन पायलट को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। सीएम पद के लिए गोविंद सिंह डोटासरा के नाम की भी चर्चा है। जुलाई, 2020 में सचिन पायलट को राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के पद से हटाकर इस पद की जिम्मेदारी डोटासरा को दी गई थी। शिक्षके के बेटे डोटासरा पहले वकालत करते थे। वह सीकर के लक्ष्मणगढ़ से विधायक हैं।  

यह भी पढ़ेंः अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बने तो कौन होगा राजस्थान का अगला सीएम, इन नेताओं के नाम की है चर्चा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.