विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान पंचायत चुनाव के लिए 240 करोड़ का बजट जारी, आपके जिले को कितना मिला?

Published: Wed, 07 Oct 2026 08:07 PM (IST)

राजस्थान में पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है, राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी व्यवस्थाओं के लिए 41 जिलों ...और पढ़ें

राजस्थान पंचायत चुनाव के लिए 240 करोड़ का बजट जारी।

राजस्थान पंचायत चुनाव के लिए 240 करोड़ का बजट जारी।

HighLights

  1. राज्य निर्वाचन आयोग ने 210 करोड़ से अधिक का बजट जारी किया।

  2. यह राशि राजस्थान के 41 जिलों में चुनावी व्यवस्थाओं पर खर्च होगी।

  3. पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान चार चरणों में संपन्न होगा।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी व्यवस्थाओं के लिए 210 करोड़, 35 लाख रुपए से अधिक की राशि आवंटित की है। यह राशि राजस्थान के 41 जिलों नें चुनाव व्यवस्था के लिए वितरित की जाएगी।

राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, इस राशि का उपयोग 41 जिलों में सभी मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी, बैलेट पेपर, मतदान दलों के मानदेय, विज्ञापन, रिफ्रेशमेंट, लाइट-माइक, स्ट्रॉन्ग रूम, परिवहन, वाहन और अन्य चुनावी खर्चों के लिए किया जाएगा।

राजस्थान में कब होगा पंचायत चुनाव?

राजस्थान में पंच और सरपंच पदों के लिए चार चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए मतदान 24 अक्तूबर, दूसरे चरण- 30 अक्तूबर, तीसरे चरण- 5 नवंबर और चौथे चरण के लिए 16 नवंबर हो मतदान होगा।

राजस्थान - जिला वार बजट आवंटन

जिला बजट आवंटन
अजमेर ₹4,60,25,550
अलवर ₹5,99,30,550
बालोतरा ₹5,03,82,450
बांसवाड़ा ₹6,32,21,400
बारां ₹4,10,66,100
बाड़मेर ₹6,60,95,100
ब्यावर ₹3,58,74,900
भरतपुर ₹4,11,12,450
भीलवाड़ा ₹8,06,95,350
बीकानेर ₹7,00,34,850
बूंदी ₹3,68,94,600
चित्तौड़गढ़ ₹5,24,21,850
चूरू ₹6,29,89,650
दौसा ₹5,47,85,700
डीग ₹3,35,57,400
धौलपुर ₹3,38,35,500
डीडवाना-कुचामन ₹5,51,56,500
डूंगरपुर ₹5,40,90,450
श्रीगंगानगर ₹6,02,55,000
हनुमानगढ़ ₹5,39,97,750
जयपुर ₹9,70,56,900
जैसलमेर ₹2,52,60,750
जालोर ₹7,22,59,650
झालावाड़ ₹4,51,44,900
झुंझुनूं ₹6,93,85,950
जोधपुर ₹7,48,08,900
करौली ₹4,64,42,700
खैरथल-तिजारा ₹3,07,76,400
कोटा ₹3,32,32,950
कोटपूतली-बहरोड़ ₹3,63,38,400
नागौर ₹6,14,60,100
पाली ₹5,42,29,500
फलोदी ₹3,09,61,800
प्रतापगढ़ ₹3,21,20,550
राजसमंद ₹4,19,00,400
सलूंबर ₹2,41,94,700
सवाई माधोपुर ₹4,40,78,850
सीकर ₹8,22,71,250
सिरोही ₹3,44,84,400
टोंक ₹4,08,80,700
उदयपुर ₹7,38,35,550