विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan News: अलवर जिले में बदमाशों ने काटे पूर्व ग्रंथी के बाल, पुलिस ने 22 लोगों को लिया हिरासत में

By Shashank Shekhar MishraEdited By:
Published: Sun, 24 Jul 2022 03:05 AM (IST)

गुरुबख्श मिलकपुर गांव का रहने वाला है। गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे तबीयत ठीक होने पर वह दवाई लेने ...और पढ़ें

अलवर जिले में गुरुद्वारे के पूर्व ग्रंथी के सिर के बाल काटने के मामले में 22 लोग हिरासत में।
अलवर जिले में गुरुद्वारे के पूर्व ग्रंथी के सिर के बाल काटने के मामले में 22 लोग हिरासत में।

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में अलवर जिले के मिलकपुर गांव में गुरुद्वारे के पूर्व ग्रंथी गुरूबख्श सिंह के सिर के बाल काटने और मारपीट के मामले में पुलिस ने अब तक 22 लोगों को हिरासत में लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी आरोपितों की तलाश में पुलिस की तीन टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबीश दी है। उन्होंने बताया कि गुरूबख्श सिंह फिलहाल रामगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती है, जहां उनका उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने पुलिस को बयान में कहा है कि मारपीट कर बाल काटने वाले बदमाशों ने मेरी गर्दन पर चाकू लगाया था। लेकिन जैसे ही मैने उन्हे कहा कि मैं तो पूर्व ग्रंथी हूं तो उन्होंने मोबाइल से किसी जुम्मा नाम के व्यक्ति को फोन किया। उधर से जुम्मा ने गर्दन नहीं काटने के लिए कहा। उसने कहा कि ग्रंथी है तो बाल काटने के साथ ही मारपीट कर के छोड़ दो। उधर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सिख समाज ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया है। सिख समाज में आक्रोश है।

जानें क्या है पूरा मामला

गुरुबख्श मिलकपुर गांव का रहने वाला है। गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे तबीयत ठीक होने पर वह दवाई लेने रामगढ़ बाइक से जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में तीन से चार लोगों ने उन्हे रोक लिया । उनके बाल खींचते हुए एक तरफ ले गए। आंखों में मिर्ची डालकर पट्टी बांध दी। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने मेरी गर्दन काटने की बात की । जब मैने उनसे मारने का कारण पूछा तो उन्होंने कुछ भी नहीं बताया। बदमाश पीड़ित से बोले की तुम कौन हो । इस पर ग्रंथी ने अपना परिचय दिया। पीड़ित ने बताया कि मेरा परिचय देते ही एक बदमाश ने मोबाइल पर किसी से बात की। बदमाश ने दूसरी तरफ से मोबाइल पर बात करने वाले ने किसी जुम्मा का नाम लिया । जुम्मा की तरफ से बदमाशों को आदेश मिला। इसके बाद वह गर्दन काटने के बजाय पहले तो मेरे साथ मारपीट की,फिर बाल काटकर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज करवाया गया है।