Move to Jagran APP

Rajasthan Nagar Nigam Election Result 2020: राजस्थान के छह नगर निगम में से चार में कांग्रेस व दो में भाजपा को मिला बहुमत

Rajasthan Nagar Nigam Election Result 2020 राजस्थान के छह नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने पहली बार चार निगमों में सफलता हासिल की है। वहीं भाजपा ने दो निगमों पर कब्जा किया। नगर निगम चुनाव के इतिहास में पहली बार भाजपा के बजाय कांग्रेस आगे रही।

By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 12:02 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 07:32 PM (IST)
Rajasthan Nagar Nigam Election Result 2020: राजस्थान के छह नगर निगम में से चार में कांग्रेस व दो में भाजपा को मिला बहुमत
राजस्थान के छह नगर निगम में से चार में कांग्रेस व दो में भाजपा को मिला बहुमत।

जोधपुर, जागरण संवाददाता। Rajasthan Nagar Nigam Election Result 2020: राजस्थान के तीन बड़े शहरों (जयपुर, कोटा व जोधपुर) के छह नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने पहली बार चार निगमों में सफलता हासिल की है। नगर निगम चुनाव के इतिहास में पहली बार भाजपा के बजाय कांग्रेस आगे रही। छह नगर निगम में से जयपुर हैरिटेज वार्ड में कांग्रेस का बोर्ड बना है, वहीं जयपुर ग्रेटर में भाजपा आगे रही। इसी तरह जोधपुर के दो निगमों जोधपुर उत्तर में भाजपा और दक्षिण में कांग्रेस आगे रही। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत दोनों ही जोधपुर शहर के निवासी है। इसी तरह कोटा के दोनों नगर निगमों में भाजपा के मुकाबले कांग्रेस आगे रही। इस तरह छह में से कांग्रेस का चार निगमों में कब्जा हुआ। वहीं, भाजपा ने दो निगमों पर कब्जा किया।

prime article banner

जोधपुर के दोनों निगमों की चुनाव भाजपा में केंद्रीय मंत्री शेखावत के हाथ में थी। मतदान से पूर्व शेखावत ने जोधपुर के दोनों निगमों में रोड़ शो भी किया था। उन्ही की पसंद से अधिकांश टिकट बांटे गए थे। शेखावत की मेहनत से एक निगम में भाजपा ने कब्जा जमाया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह क्षेत्र वाले वार्ड से भाजपा चुनाव जीती है। जोधपुर में कांग्रेस के टिकट तय करने से लेकर प्रचार अभियान की कमान मुख्यमंत्री के बेटे वैभव गहलोत के हाथ में थी। वैभव गहलोत ने मेहनत कर एक निगम पर कब्जा जमाया। जोधपुर उत्तर निगम में 80 में से 53 सीट पर कांग्रेस,19 पर भाजपा व आठ सीटों निर्दलीय चुनाव जीते हैं।

इसी तरह जोधपुर दक्षिण निगम के 80 वार्डों में से 43 पर भाजपा, 29 पर कांग्रेस व आठ में निर्दलीय जीते हैं। कोटा के दोनों नगर निगम में प्रदेश के स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के हाथ के चुनाव अभियान की कमान थी। टिकट वितरण से लेकर प्रचार अभियान उन्हे के हाथ में रहा। दोनों निगमों में कांग्रेस का कब्जा होने से पार्टी में धारीवाल का प्रभाव बढ़ेगा। जयपुर के दोनों नगर निगमों में टिकट तय करने से लेकर प्रचार अभियान तक की कमान परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास व मुख्य सचेतक के पास थी।

कांग्रेस ने मतदाताओं का आभार जताया

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि पहली बार कांग्रेस ने शहरी निकायों के चुनाव में इतनी बड़ी जीत हासिल की है। छह में से चार निगम में कांग्रेस का बोर्ड बन रहा है, दो में भाजपा आगे है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के विधानसभा क्षेत्र के चार वार्डों में से दो में कांग्रेस जीती है। उन्होंने कहा कि महापौर व उप महापौर को लेकर बुधवार को मंथन होगा। उन्होंने मतदाताओं का आभार जताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.