राजस्थान में CID की बड़ी कार्रवाई, 2003 के फर्जी पट्टा मामले में निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल गिरफ्तार
राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव के बीच सीआईडी ने निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल को 23 साल पुराने फर्जी पट्टा मामले ...और पढ़ें

राजस्थान में निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल गिरफ्तार (फोटो- सोशल मीडिया)
HighLights
निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल को सीआईडी ने गिरफ्तार किया
गिरफ्तारी 23 साल पुराने फर्जी पट्टा मामले से संबंधित है
समर्थकों ने निकाय चुनाव के बीच राजनीतिक दबाव का आरोप लगाया
जासं, जयपुर । राजस्थान में जारी स्थानीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया के बीच सीआइडी ने निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल को 23 वर्ष पुराने एक मामले में गिरफ्तार किया है। सीआइडी ने शनिवार रात बंसल को हनुमानगढ़ से बीकानेर जाते हुए रास्ते में हिरासत लिया और फिर पूछताछ की।
पूछताछ के बाद रविवार को उन्हें आधिकारिक रूप से गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई वर्ष 2003 से जुड़े जमीनों के फर्जी पट्टे जारी करने के मामले में की गई है।
सीआइडी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतपाल सिंह ने शुक्रवार को विधायक को नोटिस देकर पक्ष रखने के लिए तलब किया था। शनिवार को पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।
बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उधर विधायक के समर्थकों का आरोप है कि निकाय चुनाव में बंसल समर्थक पार्षद भाजपा का समर्थन नहीं कर रहे हैं, इस कारण 23 वर्ष पुराने मामले में अब कार्रवाई कर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
