विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिड डे मिल दूध घोटाला: राजस्थान में शिक्षकों ने 5000 किलो पाउडर दूध मावा कारोबारियों को बेचा

Published: Tue, 13 Oct 2026 11:49 PM (IST)

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मिड डे मिल के लिए आवंटित 5000 किलो दूध पाउडर को शिक्षकों ने मावा कारोबारियों को बेच दिया।

शिक्षकों ने मिड डे मिल का दूध पाउडर बेचा

शिक्षकों ने मिड डे मिल का दूध पाउडर बेचा

HighLights

  1. शिक्षकों ने मिड डे मिल का दूध पाउडर बेचा

  2. जयपुर में चार शिक्षक, दो कारोबारी गिरफ्तार हुए

  3. 116 अन्य शिक्षक पुलिस जांच के दायरे में हैं

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिड डे मिल में दिए जाने वाले दूध के पैकेटों को शिक्षकों ने जयपुर जिले के चीथवाड़ी में मावा कारोबारियों को बेच दिया।

इस मामले में तीन दिन पहले चार शिक्षकों और दो मावा कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों के अनुसार, राज्य के विभिन्न स्कूलों में तैनात 116 शिक्षक पुलिस की जांच के दायरे में हैं।

सामोद पुलिस थाना अधिकारी हेमराज सिंह के अनुसार, चीथवाड़ी में मावा बनाने वाली भट्टियों में 5000 किलो दूध पाउडर बेचने की बात सामने आई है। पिछले दिनों वहां से तीन हजार किलो दूध पाउडर बरामद किया गया था।

पुलिस ने इस मामले में सरकारी स्कूलों के चार शिक्षकों कन्हैया लाल, सुरेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, जगदीश प्रसाद और दो मावा कारोबारियों रामस्वरूप और मनोज को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि दूध के पैकेट भीलवाड़ा स्थित एसबीजी प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम से लाए गए थे। उल्लेखनीय है कि कक्षा एक से पांच तक प्रत्येक छात्र के लिए प्रतिदिन 15 ग्राम दूध पाउडर दिया जाता है। वहीं, कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को प्रतिदिन 20 ग्राम दूध पाउडर दिया जाता है।