विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान: 25 लाख रुपये में खरीदा था पेपर, सरकारी नौकरी मिलने के पांच साल बाद खुलासा

Published: Tue, 04 Aug 2026 08:31 AM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2026 09:30 AM (IST)

राजस्थान में कनिष्ठ अभियंता (JEN) संयुक्त भर्ती परीक्षा-2020 पेपर लीक मामले में एसओजी ने जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता अतुल मीणा को गिरफ्तार किया है।

सरकारी एग्जाम का पेपर खरीदकर मिली नौकरी (प्रतीकात्मक फोटो)

सरकारी एग्जाम का पेपर खरीदकर मिली नौकरी (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा-2020 पेपर लीक मामला।

  2. सहायक अभियंता अतुल मीणा 25 लाख में गिरफ्तार।

  3. लीक पेपर से पास होकर जल संसाधन विभाग में पोस्टिंग।

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में कनिष्ठ अभियंता (JEN) संयुक्त भर्ती परीक्षा-2020 के पेपर लीक मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने राज्य सरकार के जल संसाधन विभाग में सहायक अभियंता के रूप में कार्यरत अतुल मीणा को गिरफ्तार किया है। अतुल ने 25 लाख रुपये में हल हुआ पेपर खरीदा था।

SOG ने किया खुलासा

एसओजी के अतिरिक्त महानेदशक विशाल बंसल ने बताया कि पेपर लीक मामले में साल 2020 में जयपुर के सांगानेर पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद भर्ती निरस्त की गई, जो फिर 12 सितंबर 2021 को हुई।

जांच में खुलासा हुआ कि फिर हुई परीक्षा का प्रश्नपत्र भी परीक्षा से पहले ही लीक होकर पेपर माफिया तक पहुंच गया था। पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हो चुके हर्षवर्धन मीणा ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अतुल सहित कई लोगों को पैसे लेकर पेपर बेचा था।

अतुल ने इसके बदले 25 लाख रुपये हर्षवर्धन को दिए थे। लीक पेपर से अतुल परीक्षा में पास हो गया और उसकी नियुक्ति जल संसाधन विभाग में हो गई। जांच के दौरान सोमवार को अतुल को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें- अलवर में चार जासूस गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेजते थे संवेदनशील सैन्य जानकारी