विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान में चुनाव लड़ने से रोका तो पिता ने पुत्र-बहू को कुचला, मौत

Published: Wed, 14 Oct 2026 11:27 PM (IST)

राजस्थान के चूरू जिले में सरपंच चुनाव लड़ने को लेकर हुए विवाद में एक पिता पर अपने पुत्र और पुत्रवधू को बोलेरो से कुचलकर मारने का आरोप लगा है।

चुनाव लड़ने से रोका तो पिता ने पुत्र-बहू को कुचला।

चुनाव लड़ने से रोका तो पिता ने पुत्र-बहू को कुचला।

HighLights

  1. चूरू में पिता ने पुत्र-बहू को कुचला।

  2. सरपंच चुनाव लड़ने को लेकर हुआ विवाद।

  3. आरोपी पिता रामचंद्र जाट गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में चूरू जिले के चंगोई गांव में सरपंच का चुनाव लड़ने को लेकर एक परिवार के सदस्यों में आपस में ही विवाद हो गया। विवाद के दौरान व्यक्ति पर अपनी बोलेरो गाड़ी से अपने पुत्र और पुत्रवधू को कुचलकर मार देने का आरोप लगा है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

तारानगर पुलिस उप अधीक्षक रोहित सांखला ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात करीब एक बजे हुई। गांव का 60 वर्षीय रामचंद्र जाट सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था, लेकिन उसका पुत्र और बहू इसके लिए तैयार नहीं थे। वे दोनों रामचंद्र पर चुनाव नहीं लड़ने का दबाव बना रहे थे। मंगलवार रात को भी पिता-पुत्र में विवाद हुआ था।

विवाद के बाद पुत्र और पुत्रवधू अपने कारोबार स्थल पर चले गए। वे देर रात वापस लौट रहे थे कि इसी दौरान रामचंद्र अपनी पत्नी के साथ उन्हें रास्ते में मिला। रामचंद्र ने दोनों पर तेज गति से बोलेरो गाड़ी चढ़ा दी। हंगामा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

बुधवार सुबह पुलिस ने रामचंद्र को गिरफ्तार कर लिया। शीशराम ने रामचंद्र के खिलाफ अपनी बेटी और दामाद को गाड़ी से कुचलने का मामला दर्ज करवाया है।