विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान: पत्नी से पैसे छिपाने की मिली ऐसी सजा! खेत में 5 लाख गाड़कर भूला किसान, दीमक ने चबा डाले सारे नोट

Published: Sun, 09 Aug 2026 01:01 PM (IST)

राजस्थान के बालोतरा में एक किसान ने चोरी के डर से 5 लाख रुपये खेत में दबा दिए, लेकिन अपनी ...और पढ़ें

किसान की भूल से दीमक खा गया 5 लाख रुपये (स्क्रीनग्रैब- सोशल मीडिया)

 किसान की भूल से दीमक खा गया 5 लाख रुपये (स्क्रीनग्रैब- सोशल मीडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के बालोतरा में एक किसान की छोटी सी भूल के कारण 5 लाख रुपये का नुकसान हो गया। दरअसल, मांगीलाल मेघवाल नाम के किसान ने एक प्लॉट बेचकर मिले 5 लाख रुपये परिवार से छुपाकर चोरी के डर से खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिए था।

किसान को भूलने की बीमारी है, जिसके कारण वह यह भूल गया कि पैसा उसने कहां पर डबा कर रखा है। कुछ समय बाद जब उसको खेत में कमरे बनवाने की जरुरत हुई तो पैसे ढूढ़ने शुरू कर दिए, लेकिन 10 बीघे खेत में किसान को वह जगह नहीं मिल सकी, जहां वह पैसे रखा था।

जब नहीं मिले पैसे तो दी पत्नी-बेटों को जानकारी

जब उसको पैसे नहीं मिले तो उसने आखिर में इसकी जानकारी अपने पत्नी और बेटों को दी। लेकिन तब क बहुत देर हो चुकी थी। जब उसने परिवार को इसकी जानकारी दी तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ, किसान मांगीलाल की समझाइश के बाद परिजनों ने पैसों की तलाश शुरू की, लेकिन उन्हें भी पैसे नहीं मिले।

एक साल बाद मिली नोट वाली थैली

पैसे दबाने के करीब एक साल बाद बारिश होने के बाद खेत में बुवाई का काम शुरू हुआ। इसी दौरान नोटों की गड्डी वाली थैली बाहर आ गई, नोट की गड्डी वाली थैली किसान के पत्नी और बेटा को मिल गया।

rajsthan (11)

दोनों ने जब उस थैली को खोला तो उसमें 500-500 के नोट दिखे, जिसे दीमक पूरी तरह से चट कर चुका था। दीमक लगने से नोट के टुकड़े-टुकड़े हो चुके थे।

बैंक ने भी नोट लेने से किया मना

इसके बाद जब परिजन नोटों को लेकर पचपदरा स्थित एसबीआई बैंक गए तो नोटों की हालात को देखते हुए बैंक ने भी उसे लेने से मना कर दिया। इसके बाद बालोतरा में बैंक की मुख्य शाखा भी पहुंचे, लेकिन वहां भी नोट लेने से मना कर दिया। इसके बाद पत्नी और बेटा किसान को कोस रहे हैं।