विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan: ED की छापेमारी के बाद गोविंद सिंह डोटासरा की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, बोले- हमे कोई समस्या नहीं

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Thu, 26 Oct 2023 05:20 PM (IST)

राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के आवास पर गुरुवार को ईडी की छापेमारी हुई। छापेमारी के बाद गोविंद सिंह ...और पढ़ें

ईडी की छापेमारी के बाद राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा अपने समर्थकों से बात करते हुए। (फोटो- एएनआई)
ईडी की छापेमारी के बाद राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा अपने समर्थकों से बात करते हुए। (फोटो- एएनआई)

एएनआई, जयपुर। राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के आवास पर गुरुवार को ईडी की छापेमारी हुई। छापेमारी के बाद गोविंद सिंह डोटासरा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपना काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि राजस्थान में पेपर लीक मामले में ईडी ने कार्रवाई की है।

गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने समर्थकों से शांति की अपील करते हुए कहा,

अधिकारी यहां आए हैं। वे अपना काम कर रहे हैं। हमें कोई समस्या नहीं है। वे जानकारी ले रहे हैं और हम उन्हें जानकारी दे रहे हैं। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। मैं आपसे शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।