विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजस्‍थान सरकार ने कि‍सानों के ल‍िए मुफ्त की 2000 यून‍िट ब‍िजली, CM गहलोत ने कहा- अब ब‍िल जीरो आएगा

By AgencyEdited By: Vinay Saxena
Published: Tue, 25 Apr 2023 01:16 PM (IST)

सीएम गहलोत ने कहा मैंने घोषणा कर दी है कि राजस्थान में कम से कम 1000 रुपए पेंशन मिलेगी। लम्पी ...और पढ़ें

सीएम ने जयपुर के महापुरा गांव में महंगाई राहत शिविर का शुभारंभ क‍िया।
सीएम ने जयपुर के महापुरा गांव में महंगाई राहत शिविर का शुभारंभ क‍िया।

जयपुर, एएनआइ। जयपुर के महापुरा गांव में महंगाई राहत शिविर के शुभारंभ कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा क‍ि उन्‍होंने किसानों के लिए 2,000 यूनिट मुफ्त बिजली कर दी है अब किसानों का बिल जीरो आएगा। गहलोत ने कहा, ''मैंने घोषणा कर दी है कि राजस्थान में कम से कम 1000 रुपए पेंशन मिलेगी। लम्पी रोग से मृत दुधारू पशुओं के लिए प्रति गाय 40 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रावधान किया गया है।''

सीएम गहलोत ने कहा क‍ि राज्य सरकार का उद्देश्य राज्य में आम लोगों को राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से जोड़ना है। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने कहा था कि राहत शिविरों से लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाभ मिलेगा, ताकि महंगाई के बीच उनकी मदद की जा सके। गहलोत ने कहा था क‍ि राज्य के हर जरूरतमंद परिवार को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर महंगाई से राहत दिलाई जाएगी। इसके लिए राज्य में 24 अप्रैल से 30 जून तक महंगाई राहत शिविर लगाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि शिविरों में आम लोगों को 10 जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा, जिससे बढ़ती महंगाई से राहत मिलेगी। सीएम ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को उनके अधिकारों, योजनाओं और पात्रता की पूरी जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा, ''राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही 10 जन कल्याणकारी योजनाओं में शामिल होने के लिए शिविरों में रज‍िस्‍ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। आमजन की सुविधा के लिए किसी भी जिले का व्यक्ति जनाधार के माध्यम से अन्य जिलों के शिविरों में भी रज‍िस्‍ट्रेशन करा सकता है।'' मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा, "राज्य सरकार का लक्ष्य है कि राज्य का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति राहत शिविर में पंजीकरण से वंचित न रहे।" राज्य के अधिकारियों के अनुसार, प्रतिदिन 2,700 महंगाई-राहत-शिविर आयोजित किए जाने हैं।