Move to Jagran APP

Rajasthan: अशोक गहलोत का केंद्र से सवाल, आज सभी पड़ोसी देश हमारे खिलाफ क्यों हैं

Rajasthan CM Ashok Gehlot. राजस्थान के सीएम गहलोत कहा कि ऐसा क्या कारण है कि सभी पड़ोसी देश हमारे खिलाफ हो रहे हैं।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sun, 28 Jun 2020 10:40 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2020 10:40 PM (IST)
Rajasthan: अशोक गहलोत का केंद्र से सवाल, आज सभी पड़ोसी देश हमारे खिलाफ क्यों हैं
Rajasthan: अशोक गहलोत का केंद्र से सवाल, आज सभी पड़ोसी देश हमारे खिलाफ क्यों हैं

जागरण संवाददाता, जयपुर। Rajasthan CM Ashok Gehlot. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि आज सभी पड़ोसी देश हमारे खिलाफ क्यों हैं। पाकिस्तान तो पहले से ही खिलाफ था, नेपाल जो हिंदू राष्ट्र था वह भी हमारी जमीन पर कब्जा कर रहा है। नेपाल के साथ ही श्रीलंका भी चीन के दबाव में है। गहलोत ने कहा कि नरेंद्र मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं, तब से पड़ोसी देश हमारे खिलाफ होते जा रहे है। मोदी जब मुख्यमंत्री थे, तब चार बार और प्रधानमंत्री बनने के बाद छह बार चीन गए। पीएम मोदी अहमदाबाद में चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ झूला झूले थे। मोदी अब तक कुल 18 बार चीन के नेताओं से मिले हैं। वैसे भाजपा के सभी नेताओं के चीन के साथ अच्छे रिश्ते रहे हैं, फिर ऐसा क्या कारण है कि सीमा पर विवाद हुआ, रिश्ते बिगड़े।

loksabha election banner

रविवार को जयपुर में मीडिया से बात करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि ऐसा क्या कारण है कि सभी पड़ोसी देश हमारे खिलाफ हो रहे हैं। विपक्षी पार्टियों के साथ बैठक में पीएम ने कहा कि चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा नहीं किया तो वहां के अखबारों में मोदी की प्रशंसा छपी, क्योंकि उसे क्लीनचिट मिल गई। मोदी को देश को यह बताना चाहिए कि चीन ने हमारी कितनी जमीन पर कब्जा किया, हमारे कितने जवान शहीद हो गए और चीन के कितने जवान मारे गए। मोदी गलवन घाटी के हालात देश से छिपा क्यों रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल चीन के मुद्दे पर सरकार के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का ध्यान हमेशा विपक्षी दलों की सरकारें गिराने में रहता है। 

इस बीच, राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस के मंत्री और वरिष्ठ विधायक अपनी ही सरकार में पुलिस व प्रशासन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। एक वरिष्ठ विधायक ने तो मंत्री पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, विधायक गिरिराज सिंह मलिंगा ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व भरतपुर रेंज के महानिरीक्षक लक्ष्मण गौड़ की गिरफ्तारी की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.