Move to Jagran APP

Rajasthan: दो जैन साधुओं की सड़क हादसे में मौत, सीएम अशोक गहलोत ने जताया दुख

Rajasthan पाली से विहार कर जोधपुर की तरफ से आ रहे दो जैन साधुओं की शनिवार तड़के मोगड़ा के पास में सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर गहरी संवदेना व्यक्त करते हुए जैन समाज के दुख में साथ होना बताया।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 04:49 PM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 04:49 PM (IST)
Rajasthan: दो जैन साधुओं की सड़क हादसे में मौत, सीएम अशोक गहलोत ने जताया दुख
राजस्थान में दो जैन साधुओं की सड़क हादसे में मौत, सीएम अशोक गहलोत ने जताया दुख। फाइल फोटो

जोधपुर, संवाद सूत्र। राजस्थान में पाली से विहार कर जोधपुर की तरफ से आ रहे दो जैन साधुओं की शनिवार तड़के मोगड़ा के पास में सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर गहरी संवदेना व्यक्त करते हुए जैन समाज के दुख में साथ होना बताया। जैन संतों का सायंकाल सिवांची गेट स्वर्गाश्रम में अंतिम संस्कार किया गया। कुड़ी थानाधिकारी सुमेरदान ने बताया कि जैन संत चेतन्य तिलक, चरण तिलक व शाश्वत तिलक पाली से विहार करते हुए शनिवार की तड़के पैदल ही जोधपुर की तरफ आ रहे थे। तड़के चार बजे के करीब मोगड़ा के समीप अज्ञात वाहन चालक ने तीनों को कुचल दिया। इस हादसे में जैन संत चेतन्य तिलक और चरण तिलक की मौत हो गई, जबकि शाश्वत तिलक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

हादसे में एक जैन साधु घायल

थानाधिकारी ने बताया कि दोनों जैन साधुओं के शवों को एम्स अस्पताल में कार्रवाई कर जैन समाज के लोगों को सुपुर्द कर दिया गया। जोधपुर जैन समाज के लोगों द्वारा दोनों दिवंगत हुए जैन संतों चेतन्य तिलक व चरण तिलक के शवों का अंतिम संस्कार सिवांची गेट स्थित ओसवाल स्वर्गाश्रम में किया गया। वहीं, इस सड़क  दुर्घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर गहरा दुख जताया और परमपिता परमेश्वर से उनके परिजन को आघात सहन की शक्ति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने ट्वीट में कहा वे जैन समाज के साथ है। घायल शाश्वत महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। 

गत दिनों भरतपुर जिले के पहाड़ी में एक सड़क हादसे में पांच भाइयों की मौत हो गई। इनमें एक भाई की आठ दिन पहले ही शादी हुई थी। पांच भाइयों की एक साथ मौत से गांव में मातम छा गया। सड़क हादसा बुधवार देर रात करीब 12 बजे हुआ। एक तेज रफ्तार बोलेरो ने वेन्यू कार को टक्कर मारी। वेन्यू कार में पांचों भाई बैठे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पांचों भाई कार में दब गए। आसपास के लोगों और सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों भाइयों को कार से बाहर निकाला गया। तीन भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। दो की मौत बृहस्पतिवार सुबह उपचार के दौरान हुई है। गंभीर रूप से घायल होने के बाद दोनों भाइयों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.