Move to Jagran APP

राजस्थानः सीएम अशोक गहलोत बोले, भाजपा के लोगों ने देश को गुमराह करने का ठेका ले रखा

Rajasthan CM Ashok Gehlot. राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि जो लोग इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने की कोशिश कर रहे हैं वे कभी अपना इतिहास नहीं बना पाएंगे।

By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 19 Aug 2019 07:16 PM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2019 07:16 PM (IST)
राजस्थानः सीएम अशोक गहलोत बोले, भाजपा के लोगों ने देश को गुमराह करने का ठेका ले रखा
राजस्थानः सीएम अशोक गहलोत बोले, भाजपा के लोगों ने देश को गुमराह करने का ठेका ले रखा

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जो आधुनिक भारत दिख रहा है, उसके पीछे कांग्रेस के 70 साल का इतिहास और नेताओं का विजन था। लेकिन, देश में इस तरह का माहौल बनाया जा रहा है कि सबकुछ पिछले पांच साल में ही हुआ है, जबकि ऐसा नहीं है। भाजपा के लोगों ने देश को गुमराह करने का ठेका ले रखा है। गहलोत सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती के मौके पर जयपुर के बिड़ला सभागार में राजस्थान इनोवेशन विजन (राजीव) के राज्य स्तरीय समारोह सूचना क्रांति एवं स्टार्ट अप में बोल रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि देश के बड़े-बड़े बांध, कारखाने, आइआइएम, आइआइटी और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (आइएसआरओ, इसरो) जैसे संस्थानों की नींव भारत में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने रखी, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश को आगे बढ़ाया। लेकिन, आज इनके योगदान को सोशल मीडिया के माध्यम से नकारने की मुहिम चलाई जा रही है। सच्चाई की हमेशा जीत होती है। जो लोग इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, वे कभी अपना इतिहास नहीं बना पाएंगे। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर और मोबाइल राजीव गांधी की देन हैं। राजीव गांधी के योगदान की वजह से देश कहां से कहां पहुंच गया।

गहलोत ने कहा कि देश को 21वीं सदी में ले जाने के लिए राजीव गांधी ने छह मिशन बनाए थे। राजीव गांधी ने संविधान में संशोधन करके पंचायतों के चुनाव कराए। सत्ता का विकेंद्रीकरण किया। महिलाओं को आरक्षण देकर सत्ता में भागीदारी दी।

राजस्थान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.