Move to Jagran APP

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- तय समय पर होंगे निकाय चुनाव

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नियत समय पर निकाय चुनाव संंपन्‍न करवाने की बात कही।

By Preeti jhaEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 11:15 AM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 11:15 AM (IST)
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- तय समय पर होंगे निकाय चुनाव
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- तय समय पर होंगे निकाय चुनाव

जोधपुर, रंजन दवे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने गृह नगर जोधपुर के दो दिवसीय दौरे पर है इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और दशहरा के पर्व पर रावण दहन कार्यक्रम में भी पहुंचे ।साथ ही प्रदेशवासियों को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान निकाय चुनाव के दावेदार भी बड़ी संख्या में शक्ति प्रदर्शन के रूप में मुख्यमंत्री को चेहरा दिखाते हुए नजर आए। वही मुख्यमंत्री ने भी नियत समय पर निकाय चुनाव संंपन्‍न करवाने की बात कही।

loksabha election banner

जोधपुर की दो दिवसीय यात्रा के दौरान गहलोत जोधपुर के पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लिया। इधर निकाय चुनाव को लेकर बातचीत करते हुए गहलोत ने कहा कि मेयर के चुनाव के संबंध में धारीवाल कमेटी का निर्णय जल्द ही सामने आएगा और आम जन की भावनाओं को ध्यान में रखकर पूरा फीडबैक के अध्ययन के बाद ही इस पर निर्णय होगा इसके साथ ही निकाय चुनाव सही समय पर करवाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने जोधपुर में देखा रावण दहन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को जोधपुर में रावण का चबूतरा मैदान पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों के गगनभेदी जयश्री राम के नारों के बीच रिमोट से तीर चलाकर रावण का दहन किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, राज्य विधानसभा में उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी, विधायक मनीषा पंवार, विधायक महेन्द्र विश्नोई, विधायक किशनाराम विश्नोई, जेडीए के पूर्व चैयरमेन राजेन्द सिंह सोलंकी, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। नगर निगम के महापौर घनश्याम ओझा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.