विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान एंटी-करप्शन ब्यूरो का एक्शन, 3 सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Published: Tue, 22 Sep 2026 05:07 PM (IST)

राजस्थान एंटी-करप्शन ब्यूरो ने अलवर और करौली जिलों में रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में तीन सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

3 सरकारी कर्मचारी कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े गए। (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है)

 3 सरकारी कर्मचारी कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े गए। (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है)

HighLights

  1. ACB ने अलवर और करौली में तीन सरकारी कर्मचारियों को पकड़ा।

  2. पंचायत समिति इंजीनियर और डिस्कॉम कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।

  3. बिल पास करने और ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए मांगी थी रिश्वत।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को अलवर और करौली जिलों में रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में तीन सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया।

ACB ने बताया कि अलवर में, कठूमर पंचायत समिति के असिस्टेंट इंजीनियर शिवराम और जूनियर इंजीनियर मिन्ना खान को एक फर्म के के 2.52 लाख रुपये के पेंडिंग बिल का पेमेंट प्रोसेस करने के लिए 25,000 और 10,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

ABC ने जाल बिछाकर रंगे हाथ पकड़ा

अधिकारियों ने शिकायतकर्ता के 40,000 रुपये और 15,000 रुपये की मांग की थी। रिश्वत की मांग की पुष्टि 18 सितंबर को की गई थी, जिसके बाद ABC ने जाल बिछाया और मंगलवार को उन्हें पैसे लेते हुए पकड़ लिया।

8,000 की रिश्वत लेते असिस्टेंट स्टोरकीपर गिरफ्तार

करौली के एक अलग मामले में, ACB अधिकारियों ने जयपुर डिस्कॉम के टेक्नीशियन और असिस्टेंट स्टोरकीपर जगदीश बैरवा को जले हुए इलेक्ट्रिकल ट्रांसफॉर्मर को बदलने के लिए 8,000 रुपये लेने के आरोप में गिफ्तार किया।

ACB ने बताया कि बैरवा ने 9,000 रुपये की मांग की थी और उन्हें हिंडौन सिटी में असिस्टेंट इंजीनियर के ऑफिस में 8,000 रुपये लेते हुए पकड़ा। अधिकारियों ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं और आगे की जांच चल रही है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)