Move to Jagran APP

Rajastha: शाही रेल के प्रति भारतीय पर्यटकों का बढ़ा रूझान, विश्व की सबसे विलासदायी रेलगाड़ियों की सूची में चौथा स्थान

शाही रेलगाड़ी पैलेस ऑन व्हील्स के प्रति भारतीय पर्यटकों का रुझान बढ़ने लगा है। शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स के 14 वें फेरे में 14 भारतीय पर्यटक शामिल हुए।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 09:46 AM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 09:46 AM (IST)
Rajastha: शाही रेल के प्रति भारतीय पर्यटकों का बढ़ा रूझान, विश्व की सबसे विलासदायी रेलगाड़ियों की सूची में चौथा स्थान
Rajastha: शाही रेल के प्रति भारतीय पर्यटकों का बढ़ा रूझान, विश्व की सबसे विलासदायी रेलगाड़ियों की सूची में चौथा स्थान

उदयपुर, जेएनएन। शाही रेलगाड़ी पैलेस ऑन व्हील्स के प्रति भारतीय पर्यटकों का रुझान बढ़ने लगा है। शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स के 14 वें फेरे में 14 भारतीय पर्यटक शामिल हुए। पैलेस ऑन व्हील्स के प्रबंधक शिवराम ने बताया कि शुक्रवार दोपहर चित्तौड़गढ़ पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स में 44 देसी-विदेशी पर्यटक आए थे। इनमें जापान के 14, कनाडा के चार अर्जेंटीना और फ्रांस के तीन-तीन और कुवैत के दो पर्यटकों के अलावा अन्य राष्ट्रों के एक-एक पर्यटक सम्मिलित है।

loksabha election banner

चित्तौड़गढ़ पहुंचने पर पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटकों का मेवाड़ी परंपरा अनुसार स्वागत किया गया। इसके बाद सभी पर्यटकों को लग्जरी बस द्वारा दुर्ग भ्रमण के लिए भेजा गया। उन्होंने ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग का अवलोकन किया और अपने कैमरों में यहां की यादों को संजोया। अभी तक हुए शाही रेल गाड़ी के फेरों में यह भारतीय पर्यटकों की सबसे बड़ी संख्या है। 

पैलेस ऑन व्हील्स

पैलेस ऑन व्हील्स भारत की एक विलासदायी रेलगाड़ी है। इसको भारतीय रेल द्वारा राजस्थान राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया गया था। इस रेल सेवा को अगस्त 2009 में नवीनीकृत कर पुनः लॉन्च किया गया था, जिसमें पहले से अलग नयी सजावट, यात्रा कार्यक्रम एवं भोजन सूची थी। इसे विश्व की सबसे विलासदायी रेलगाड़ियों की सूची में चौथा स्थान दिया गया था। पिछले कुछ सालों से भारतीय पर्यटकों का भी रूझान इस शाही ट्रेन के प्रति बढ़ा है।

इस गाड़ी में 14 कोच होते हैं। प्रत्येक का नाम भारत के पूर्व रजवाड़ों पर रखा गया है और यह उनकी शैली से प्रभावित भी है। इनके नाम हैं: अलवर, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, धौलपुर, डूंगरगढ़, जैसलमेर, जयपुर, झालावाड़, जोधपुर, किशनगढ़, कोटा, सिरोही एवं उदयपुर। इन प्रत्येक कोच में चार केबिन हैं, जो विलासिता की सुविधाओं से परिपूर्ण हैं।

गाड़ी में दो रेस्तरां भी हैं: द महाराजा एवं द महारानी, जिनमें राजस्थानी परिवेश मिलता है किन्तु भोजन सूची में भारतीय के साथ साथ यूरोपीय, चीनी, एवं कॉण्टिनेण्टल खानपान भी उपलब्ध हैं। इनके अलावा अब गाड़ी में स्पा, पार्लर और जिम जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.