Move to Jagran APP

Rajasthan: जयपुर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Protest in Jaipur. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे सहित सैकड़ों कांग्रेसियों ने पैदल मार्च किया।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 29 Nov 2019 07:19 PM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2019 07:19 PM (IST)
Rajasthan: जयपुर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
Rajasthan: जयपुर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, जयपुर। Protest in Jaipur. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ शुक्रवार को राजस्थान के दिग्गज कांग्रेसी नेता सड़क पर उतरे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे सहित सैकड़ों कांग्रेसियों ने जयपुर में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से लेकर सिविल लाइंस फाटक तक पैदल मार्च किया। इसके बाद हुई सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेताओं ने आर्थिक मंदी, बेरोजगारी और गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री गहलोत ने कार्यकर्ताओं ने कहा कि आपको घबराने की जरूरत नहीं है। मोदी-मोदी करने वाले भाग जाएंगे। इनके पास कोई सामान नहीं है। ये बिना सामान के लोग हैं। उन्होंने कहा कि कब जनता का मूड बदल जाए, पता नहीं है। एक बार कांग्रेस चुनाव हार गई थी, फिर इंदिरा गांधी की आंधी चली तो केंद्र में हम सत्ता में आए। इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो हिस्से कर दिए। गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये पंडित नेहरू के बारे में क्या कहते हैं, ये ओछी राजीनीति करने वाले लोग हैं, गाय की पूंछ पकड़कर वैतरणी पार करना चाहते हैं।

आरएसएस पर निशाना साधते हुए गहलोत ने कहा कि संघ को राजनीतिक दल बना लेना चाहिए। किसी वक्त इन्होंने राजनीति नहीं करने की बात लिखकर दी थी, लेकिन अब ये लोग देश पर राज कर रहे हैं। आरएसएस के नेताओं को अब लिखकर देना चाहिए कि हम राजनीति करेंगे। उन्होंने कहा कि देश में बेराजगारी, महंगाई और आर्थिक संकट तेजी से बढ़ रहा है। नोटबंदी की चर्चा करते हुए गहलोत ने कहा कि मोदी सरकार के इस फैसले से 150 लोगों की मौत हो चुकी है।

पायलट बोले, ईडी और सीबीआइ का हो रहा दुरुपयोग

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश को संकट में लाकर खड़ा कर दिया है। कांग्रेस के नेताओं को निशाने पर रखकर निर्णय लिए जा रहे हैं। ईडी, आयकर विभाग और सीबीआइ का दुरुपयोग हो रहा है। विरोधियों को दबाने का काम हो रहा है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने कहा कि जयपुर का संदेश पूरे प्रदेश-देश में जाएगा। केंद्र की गलत नीतियों के बारे में जन-जन तक जानकारी देंगे। 14 दिसंबर को नई दिल्ली में हुंकार भरी जाएगी। अब कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली में जुटेंगे। पांडे ने कहा कि निकाय चुनाव में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पर विश्वास जताया। सरकार व संगठन की जिम्मेदारी भी बढ़ी है। सभा के बाद राज्यपाल के नाम उनके सचिव को जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने ज्ञापन सौंपा।

राजस्थान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.