Move to Jagran APP

Rajasthan: प्रियंका गांधी ने भरतपुर की दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को दिलाई सुरक्षा, सीएम अशोक गहलोत ने एसपी से मांगी रिपोर्ट

Rajasthan राजस्थान के भरतपुर जिले की एक सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से प्रियंका गांधी मिलीं। पीड़िता ने खुद से जुड़े मामले की जानकारी दी तो प्रियंका ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मोबाइल पर बात की। प्रियंका ने दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को सुरक्षा दिलाए जाने की बात कही।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Wed, 24 Feb 2021 05:47 PM (IST)Updated: Wed, 24 Feb 2021 09:29 PM (IST)
Rajasthan: प्रियंका गांधी ने भरतपुर की दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को दिलाई सुरक्षा, सीएम अशोक गहलोत ने एसपी से मांगी रिपोर्ट
प्रियंका गांधी ने भरतपुर की दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को दिलाई सुरक्षा। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, जयपुर। Rajasthan: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा में किसान महापंचायत को संबोधित किया। इस दौरान राजस्थान के भरतपुर जिले की एक सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से प्रियंका गांधी मिलीं। पीड़िता ने खुद से जुड़े मामले की जानकारी दी तो प्रियंका ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मोबाइल पर बात की। प्रियंका ने दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को सुरक्षा दिलाए जाने की बात कही। इसके बाद सीएम ने भरतपुर के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र विश्नोई से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी और पीड़िता के परिवार को सुरक्षा देने के निर्देश दिए। पुलिस की तरफ से अब पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध करा दी गई है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, भरतपुर में 26 अप्रैल, 2020 को यह घटना हुई। आरोप है कि 15 साल की पीड़िता से तीन लोगों ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया था। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक तरफ तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, वहीं दूसरी तरफ आरोपित पीड़िता और उसके परिवार को लगातार धमका रहे थे। भरतपुर के निकट यूपी के मथुरा में मंगलवार को प्रियंका गांधी किसान महापंचायत में भाषण दे रही थीं, इसी दौरान वे मंच से नीचे उतरी। उन्होंने पीड़िता से मुलाकात की। वे पीड़िता को अलग से अपने साथ ले गई और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने गहलोत को फोन किया। पीड़िता के पिता ने प्रियंका गांधी को सौंपे एक ज्ञापन में कहा कि आरोपित सुरेंद्र, खजान व एक अन्य को गिरफ्तार करने को लेकर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपित कई बार पीड़ित परिवार के साथ मारपीट कर चुके हैं। इस संबंध में भरतपुर के जुरहरा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया था। यह मामला सीएम अशोक गहलोत के संज्ञान में आने के बाद पुलिस इस मामले की हर पहलू की जांच कर रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.