Move to Jagran APP

Rajasthan Monsoon Updates 2022: राजस्थान में प्री मानसून ने दी दस्तक, जानें- आपके इलाके में कब होगी बारिश

Rajasthan Monsoon राजस्थान में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। यहां के बाड़मेर में करीब छह घंटे तक मानसूनी बारिश होती रही। प्रदेश में कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम में ठंडक से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

By Priti JhaEdited By: Published: Tue, 14 Jun 2022 02:37 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jun 2022 02:47 PM (IST)
Rajasthan Monsoon Updates 2022: राजस्थान में प्री मानसून ने दी दस्तक, जानें- आपके इलाके में कब होगी बारिश
Rajasthan Monsoon Updates 2022: राजस्थान में प्री मानसून ने दस्तक दी दस्तक, जानें आपके इलाके में कब होगी बारिश

जयपुर, ऑनलाइन डेस्क। Rajasthan Monsoon Updates 2022: भारत के कई इलाके भीषण गर्मी की चपेट में हैं।भीषण गर्मी के बीच मानसून ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। राजस्थान में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। यहां के बाड़मेर में करीब छह घंटे तक मानसूनी बारिश होती रही। बारिश का आलम यह रहा कि कई जगहों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई और गाड़ियां तक पानी में डूब गईं। यहां शाम पांच बजे से रात 11 बजे तक बारिश होती रही। मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। नागौर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ समेत कई इलाकों में बारिश व तेज हवा की आशंका जताई गई है।

loksabha election banner

जानकारी हो कि राजस्थान में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। यहां के बाड़मेर में करीब छह घंटे तक मानसूनी बारिश होती रही। वहीं, राजस्थान के पाली में भीषण गर्मी और उमस के बाद गोडवाड़ मारवाड़ में भी अच्छी बारिश देखने को मिली। दो साल बाद दो नदियों में पानी भरने पर लोग खुशी से झूम उठे और नदियों के देखने कि लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोग प्री मानसून की इस बारिश से नदी नालों के भरने को शुभ संकेत मानते है। फिलहाल बारिश से इलाके का मौसम खुशनुमा है गर्मी और तपिश से लोगों को राहत मिली है।

मालूम हो कि प्रदेश में कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम में ठंडक से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक जयपुर, चूरू, सीकर, नागौर, बीकानेर, जोधपुर,अजमेर और आसपास के इलाकों में आज भी बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में जल्द ही मानसून दस्तक दे सकता है। यहां 16 व 17 जून को मानसून की पहली बारिश की संभावना जताई गई है। मालूम हो कि राजधानी दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर और पश्चिम भारत के कई इलाके भीषण गर्मी की चपेट में हैं। यहां लू कहर बरपा रही है और पारा 40 डिग्री के ऊपर जाकर सितम ढा रहा है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के मुताबिक, आने वाले एक से दो दिनों में लू की स्थिति खत्म होगी और धीरे-धीरे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.