यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rajasthan Video Case: महिला कांस्टेबल संग वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित पुलिस अधिकारी सैनी किए जाएंगे बर्खास्त
Rajasthan Video Case हीरालाल सैनी के पिछले दिनों एक महिला कांस्टेबल के साथ स्वीमिंग पूल में नहाते हुए दो अश्लील ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, जयपुर। अश्लील वीडियो को लेकर देशभर में राजस्थान पुलिस की बदनामी कराने वाले राज्य पुलिस सेवा (आरपीएस) के अधिकारी हीरालाल सैनी को नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में गृह विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। करीब दस दिन पहले गिरफ्तार हुए सैनी स्पेशन आपरेशन ग्रुप (एसओजी) के रिमांड पर है। महिला कांस्टेबल को भी नौकरी से बर्खास्त करने की कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि हीरालाल सैनी के पिछले दिनों एक महिला कांस्टेबल के साथ स्वीमिंग पूल में नहाते हुए दो अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए थे। यह वीडियो 10 जुलाई को पुष्कर के एक रिसार्ट में बनाए गए थे। वीडियो सैनी और महिला कांस्टेबल ने खुद बनवाए थे।
दोनों वीडियो में सैनी और महिला कांस्टेबल ने अश्लीलता की सारे हदें पार कर दी थीं। वीडियो में स्वीमिंग पूल में महिला कांस्टेबल का बेटा भी नजर आ रहा है। वीडियो में सैनी बच्चे के साथ ही अश्लील हरकतें करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सरकार ने सैनी और महिला कांस्टेबल को निलंबित कर दिया था। निलंबन से पहले सैनी ब्यावर में पुलिस उप अधीक्षक के पद पर कार्यरत था। वहीं, महिला कांस्टेबल जयपुर पुलिस लाइन में तैनात थी। वीडियो वायरल होने के बाद इसे दबाने के आरोप में आधा दर्जन पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया गया है। महिला कांस्टेबल वीडियो अपने मोबाइल में सेव कर रही थी, लेकिन यह गलती से वायरल हो गया था।
गौरतलब है कि हीरालाल सैनी और महिला कांस्टेबल को अजमेर जिले में पुष्कर के एक रिसार्ट के स्विमिंग पूल में नहाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें दोनों एक-दूसरे के साथ अश्लील हरकतें करते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो में महिला का छह साल का बच्चा भी नजर आ रहा था। उसके साथ भी सैनी और कांस्टेबल अश्लील हरकतें करते हुए नजर आए थे। यह वीडियो 10 जुलाई का बताया जा रहा है, उस दिन महिला के बच्चे का जन्मदिन था। बच्चे का जन्मदिन मनाने के लिए सैनी और महिला कांस्टेबल पुष्कर के एक रिसार्ट में गए थे। रिसार्ट में कमरा पुष्कर पुलिस थाना अधिकारी ने बुक करवाया था। हालांकि इसका 16 हजार किराया सैनी ने जमा कराया था। स्विमिंग पूल और अन्य स्थानों के करीब 50 वीडियो व फोटो महिला कांस्टेबल के मोबाइल में थे।
