Move to Jagran APP

कांग्रेस विधायक मंत्रियों के खिलाफ होने लगे मुखर, भरत सिंह ने मंत्रिमंडल से भ्रष्टाचार खत्म करने की मांग की

Rajasthan Politics News विधायक खुलकर मंत्रियों के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री भरत सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर उनके मंत्रिमंडल में भ्रष्टाचार को खत्म करने की मांग की है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Wed, 16 Dec 2020 10:51 AM (IST)Updated: Wed, 16 Dec 2020 10:51 AM (IST)
कांग्रेस विधायक मंत्रियों के खिलाफ होने लगे मुखर, भरत सिंह ने मंत्रिमंडल से भ्रष्टाचार खत्म करने की मांग की
राजस्थान में कांग्रेस के विधायक अशोक गहलोत सरकार के मंत्रियों के खिलाफ सार्वजनिक रूप से आरोप लगाने लगे हैं।

जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान में कांग्रेस के विधायक अशोक गहलोत सरकार के मंत्रियों के खिलाफ सार्वजनिक रूप से आरोप लगाने लगे हैं। दो साल का कार्यकाल पूरा करने जा रही गहलोत सरकार से कांग्रेस के विधायक ही नाराज नजर आ रहे हैं। विधायक खुलकर मंत्रियों के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री भरत सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर उनके मंत्रिमंडल में भ्रष्टाचार को खत्म करने की मांग की है। भरत सिंह ने राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा पकड़े गए भ्रष्ट अधिकारियों को नौकरी से भी बर्खास्त करने की मांग की है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार प्रशासन में ऐसी खरपतवार है,जिसे ब्यूरो जितना काटे उससे तेज गति से फैलती है। सरकार भ्रष्ट अधिकारियों को बर्खास्त नहीं करती है तो भ्रष्ट नेताओं के सहारे भ्रष्टाचार के ये बेल शिखर तक पहुंच जाती है। बांरा जिला कलेक्टर इंद्रसिंह राव का उल्लेख करते हुए भरत सिंह ने कहा कि वे इसकी मिसाल है। चार दिन पहले ही उनके पीए को पैसे लेते हुए पकड़ा था। पूछताछ में उसने कलेक्टर के लिए पैसे लेने की बात कही थी। उन्होंने कहा, तीन दशक की नौकरी में 6 बार एपीओ और एक बार सस्पेंड हो चुके हैं? सवाल उठता है कि भ्रष्टाचार की ख्याति प्राप्ति इस अधिकारी को बांरा में क्यों जिला कलेक्टर बनाया गया।

उन्होंने कहा कि पिछले छह माह में बांरा में कई अधिकारी भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़े गए हैं। यह विडंबना है कि बांरा जिले में कोई ईमानदार अधिकारी नहीं रह सकता है। उन्होंने सीएम से कहा कि अपने मंत्रिमंडल से भ्रष्टाचार की खरपतवार को हटाया जाए।

उल्लेखनीय है कि भरत सिंह खान मंत्री प्रमोद जैन भाया के खिलाफ कई बार सार्वजनिक रूप से आरोप लगा चुके हैं ।उन्होंने इस संबंध में दो बार मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है। वहीं कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अजय माकन से मुलाकात कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा पर विधायकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। इंदरा मीणा ने डोटासरा को लेकर सोशल मीडिया पर भी टिप्पणी की है ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.