Rajasthan Smuggling: ओडीशा की महिलाएं जयपुर में कर रही हैं गांजे की तस्करी
Rajasthan smuggling जयपुर मे इन दिनों गांजा की तस्करी जोरों पर है। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को पकड़ा है। यह महिलाएं ओडीशा की है और यहां आकर गांजा की सप्लाई करती है।
जयपुर, जेएनएन। राजस्थान के जयपुर मे इन दिनों गांजा की तस्करी जोरों पर है। इस मामले में पुलिस ने हाल में दो महिलाओं को पकड़ा है। यह महिलाएं ओडीशा की है और ट्रेन के जरिए यहां आकर गांजा की सप्लाई करती है। महिलाओं ने पूछ-ताछ में बताया है कि जयपुर में गांजे की काफी मांग है। जितना लाओ सब खप जाता है।
एडिशनल डीसीपी धर्मेन्द्र सागर ने बताया कि पुलिस ने गांजे की तस्करी कर रही दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों महिलाएं तस्कर ओडीशा के भवानी पटना निवासी राजोंता देवी तथा कालाहांडी निवासी सलाम बेगम को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। यह महिलाएं जयपुर में कई लोगों को गांजा सप्ताई करती है।
पुलिस ने पूछ-ताछ के बाद कुछ सप्लायरों के यहां छापे भी मारे है और उनसे कुछ और लोगों के नाम पता चले हैं। इनकी तलाश में छापे मारे हैं। राजस्थान के जयपुर में पकड़ा गया सप्लायर मुरलीपुरा निवासी सुनील मालावत ने पूछताछ में दोनों तस्कर महिला से पांच से छह खेप खरीदने की बात कही है। पुलिस अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापा मार रही है।
यह महिलाएं ट्रेन से आती हैं और यहां के सप्लायर को हवाई जहाज का टिकट बुकिंग के लिए कहती थी। माल देकर तुरंत हवाई जहाज से निकल जाती थी ताकि पुलिस पता न लगा पाए। लेकिन इस बार ये पकडी गई।
राजस्थान के पुलिस पूछताछ में दोनों महिला तस्करों ने बताया कि ओडिशा से कई महिलाएं इसी काम में लगी है जो राजस्थान के अलावा अन्य प्रदेशों में भी सप्लाई का काम करती है। दोनों महिलाएं पहली बार पुलिस पकड़ में आई है।
दोनों महिला तस्करों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने ओडिसा से गांजा लाने वाले अन्य तस्करों को भी चिन्हित किया है। हर माह करीब दस लाख से ज्यादा का गांजा जयपुर के विद्याधर नगर व अन्य क्षेत्रों में सप्लाई करती थी।