केजरीवाल को कुछ नहीं मिलने वाला: अशोक गहलोत
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को जयपुर के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Fri, 23 Dec 2016 02:33 AM (IST)Updated: Fri, 23 Dec 2016 02:52 AM (IST)
जयपुर, जागरण संवाद केन्द्र। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को जयपुर के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। आप के प्रदेश पदाधिकारी डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केजरीवाल दोपहर बाद रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। केजरीवाल का फिलहाल इसके अलावा अन्य कोई तय कार्यक्रम नहीं है।
नोटबंदी : लाखों रुपए की नई करेंसी के साथ चार गिरफ्तार
जयपुर में आप की ओर से लगे पोस्टर में दावा किया गया है कि केजरीवाल जयपुर में नोटबंदी को लेकर बड़ा खुलासा करेंगे। गौरतलब है कि राजस्थान में दो साल बाद विधानसभा चुनाव होना है। 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुये आप नेता अरविंद केजरीवाल की नजरें राजस्थान पर टिकी है। वहीं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें राजस्थान से कुछ हासिल होने वाला नहीं है।तस्कर हुए हाईटैक, पेटीएम से नशे की पेमेंट
कामत का सन्यास लेना दुर्भाग्यपूर्ण : अशोक गहलोत
हरियाणा के बैंकों में अब भी लोगों को कतारों से राहत नहीं, देखें तस्वीरें
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें