Move to Jagran APP

मुम्बई के ट्रस्ट ने राजसमंद में 3.70 करोड़ में बनवाया सरकारी स्कूल, मुख्यमंत्री गहलोत ने किया लोकार्पण

ट्रस्ट ने 6 बीघा जमीन पर राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल का भवन और खेल मैदान बनाया गया है। राजसमंद जिले के गुडला में मुम्बई के ट्रस्ट की ओर से बनवाए सरकारी स्कूल का लोकार्पण करते राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। जागरण

By Vijay KumarEdited By: Published: Mon, 15 Nov 2021 11:11 PM (IST)Updated: Mon, 15 Nov 2021 11:11 PM (IST)
मुम्बई के ट्रस्ट ने राजसमंद में 3.70 करोड़ में बनवाया सरकारी स्कूल, मुख्यमंत्री गहलोत ने किया लोकार्पण
पूर्व सांसद रघुवीर मीणा ने भी भगवान श्रीनाथजी के दर्शन किए। जिसके बाद गुड़ला स्कूल के कार्यक्रम के लिए रवाना।

 उदयपुर, संवाद सूत्र। मुम्बई के बदामबाई उदयलाल सिंयाल चेरिटेबल ट्रस्ट ने राजसमंद जिले के गुड़ला गांव में तीन करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से सरकारी स्कूल का निर्माण कराया। उसका उद्घाटन सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, शिक्षा मंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द डोटासरा, जिला प्रभारी मंत्री उदयलाल आंजना भी मौजूद थे। बताया गया कि ट्रस्ट ने 6 बीघा जमीन पर राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल का भवन और खेल मैदान बनाया गया है। जिसके 41 हजार 416 फीट पर स्कूल भवन का निर्माण किया गया है।

loksabha election banner

सड़क मार्ग से गुड़ला पहुंचे थे

ट्रस्ट की ओर से स्कूल भवन में 26 कक्षा-कक्ष, प्रधानाचार्य कक्ष, खेल कक्ष, विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, स्टॉफ रूम, भूगोल कक्ष, पुस्तकालय कक्ष आदि का निर्माण किया गया है। साथ ही हैण्डबॉल और बैडमिन्टन कोर्ट का भी निर्माण कराया है। लोकापर्ण से पहले मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सुबह 11 बजे नाथद्वारा स्थित अस्थाई हैलीपेड पर उतरे। जहां से सड़क मार्ग के जरिए गुड़ला पहुंचे थे।

श्रीनाथजी के दर्शन भी किए

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नाथद्वारा आने के बाद भगवान श्रीनाथजी के दर्शन किए। जिसके लिए वह सवा ग्यारह बजे श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे, जहां राजभोग की झांकी के दर्शन किए। जहां चौपाटी पर मुख्यमंत्री का मंदिर मंडल की ओर से स्वागत किया। गहलोत को माला और उपरणा ओढ़ाया गया। मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना तथा कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य पूर्व सांसद रघुवीर मीणा ने भी भगवान श्रीनाथजी के दर्शन किए। जिसके बाद गुड़ला स्कूल के कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.