जयपुर में 20 रुपये की कचौड़ी पड़ी भारी, नाश्ता करते व्यापारी का 20 लाख कैश से भरा बैग लेकर बदमाश फरार
जयपुर में एक व्यापारी को 20 रुपये की कचौड़ी खाते समय 20 लाख रुपये का नुकसान हो गया। स्कूटर पर ...और पढ़ें

जयपुर में 20 रुपये की कचौड़ी पड़ी भारी। (सोशल मीडिया)
HighLights
व्यापारी कचौड़ी खा रहे थे, 20 लाख का बैग चोरी।
स्कूटर सवार दो चोरों ने पलक झपकते ही बैग छीना।
नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी।
डिजिटल डेस्क, जयपुर। जयपुर में एक व्यापारी को 20 रुपये की कचौड़ी का नाश्ता करना बहुत महंगा साबित हुआ। भूख मिटाने के लिए जैसी ही कचौड़ी खाने का ब्रेक लिया, स्कूटर पर आए दो चारों ने 20 लाख रुपये से भरा उनका बैग उड़ा लिया। कुछ ही मिनटों में कचौड़ी भी खत्म हो गई और पैसे भी चले गए।
इस तरह व्यापारी को एक ऐसा बिल चुकाना पड़ा जो उनकी की कीमत से लगभग 1000 गुना ज्यादा था। सोमवार को नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में हुई यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। यह घटना शाम करीब 4 बजे हुई।
20 लाख लेकर चंपत हुए चोर
चंपालाल नाम के एक व्यापारी कचौड़ी खाने के लिए रुके और उन्होंने कैश से भरा बैग अपने स्कूटर के आगे रख दिया। तभी दो आदमी आए, बैग उठाया और फरार हो गए।
चंपालाल ने संदिग्धों का पीछा किया, आसपास के लोग भी उनकी मदद के लिए आगे आए, लेकिन वे दोनों आदमी भागने में कामयाब रहे।
चंपालाल ने पैदल ही किया चोरों का पीछा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस घटना के वीडियो में दिख रहा है कि चंपालाल आराम से अपने स्कूटर पर बैठे कचौड़ी का मजा ले रहे हैं। तभी एक और स्कूटर पर दो आदमी उनके ठीक बगल में आकर रुके। पीछे बैठे आदमी ने फुर्ती के कैश वाला बैग झपटा और वे वहां से भाग निकले। हाथ में कचौड़ी थामे ही चंपालाल उन दोनों आदमियों के पीछे पैदल ही दौड़ पड़े।
सीसीटीवी की मदद से जांच में जुटी पुलिस
पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हेलमेट पहले उन दोनों आदमियों की पहचान की जा सके। चंपालाल की शिकायत पर नाहरगढ़ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
