राजस्थान में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म Jodhpur News
Misbehavior with Minor in Rajasthan. राजस्थान के जोधपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
घटना की जानकारी मिलने पर बालिका के परिजन पुलिस के पास पहुंचे और दुष्कर्म व पॉक्सो में मामला दर्ज करवाया। शेरगढ़ थाना पुलिस ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है। पीड़िता का गुरुवार को पुलिस ने मेडिकल भी करवाया है।
शेरगढ़ पुलिस के अनुसार, पीड़िता का आरोप है कि एक दिन वह गेहूं लेकर चक्की पर आटा पिसवाने गई थी। तब रमेश नाम के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बात की जानकारी किराना की दुकान चलने वाले को पता लगी तो सुमेराराम ने भी दुष्कर्म किया। बाद में गांव के दर्जी बाबूराम ने भी डराधमका कर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि इस बारे में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप