Move to Jagran APP

राजस्थान में सौतेले पिता ने किया पुत्री से दुष्कर्म

Misbehavior in Rajasthan. राजस्थान के जोधपुर में सौतेले पिता ने पुत्री से दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 03:16 PM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 03:16 PM (IST)
राजस्थान में सौतेले पिता ने किया पुत्री से दुष्कर्म
राजस्थान में सौतेले पिता ने किया पुत्री से दुष्कर्म

संवाद सूत्र, जोधपुर। सूरसागर थाना क्षेत्र में सौतेले पिता के द्वारा तेरह साल की पुत्री के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया है और पीड़िता का मेडिकल करवाया है। पीड़िता ने ननिहाल जाकर मामी को सौतेले पिता की करतूत बताई। उसके बाद वह मामा के साथ सूरसागर थाने पहुंची और एफआइआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया है।

loksabha election banner

सूरसागर थानाधिकारी ईश्वरचंद पारीक ने बताया कि 13 वर्षीय बालिका की शिकायत पर थाना क्षेत्र निवासी सौतेले पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल करवा गया है। महिला उप निरीक्षक के समक्ष बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के पिता की 2012 में मौत हो गई थी। उसकी मां ने 2013 में आरोपित से दूसरी शादी कर ली थी। पहले पति से उसे चार पुत्रियां हैं। दो पुत्रियां उसके साथ रहती हैं। दो पुत्रियां पिता के घर रह रही हैं। दूसरे पति से उसे एक पुत्र है।

आरोपित हस्तशिल्पी है। मां प्राइवेट नौकरी करती है। चार-पांच माह पहले मां के नौकरी पर जाने के बाद सौतेले पिता ने 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद सौतेला पिता बालिका को घर में अकेला पाकर चार-पांच महीने तक यौन शोषण करता रहा।

राजस्थान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.