Move to Jagran APP

राजस्थान: बाडमेर के एक दुल्हे की शादी हुई पाकिस्तान में, अब दुल्हन को वीजा का इंतजार

राजस्थान के बाडमेर के एक दुल्हे का ब्याह पाकिस्तान में हुआ है लेकिन अब उसे अपनी दुल्हन विदा कराने के लिए दुल्हन के वीजा का इंतजार हैं। बारात थार एक्सप्रेस से पाक पहुंची थी।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 12:06 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 12:06 PM (IST)
राजस्थान: बाडमेर के एक दुल्हे की शादी हुई पाकिस्तान में, अब दुल्हन को वीजा का इंतजार
राजस्थान: बाडमेर के एक दुल्हे की शादी हुई पाकिस्तान में, अब दुल्हन को वीजा का इंतजार
जयपुर,जेएनएन। राजस्थान के बाडमेर के एक दुल्हे का ब्याह पाकिस्तान में हुआ है, लेकिन अब उसे अपनी दुल्हन विदा कराने के लिए दुल्हन के वीजा का इंतजार हैं। बाडमेर के सरहदी गांव खेजड़ का पार के दूल्हे महेन्द्र सिंह की बारात थार एक्सप्रेस से पाक पहुंची थी।

महेंद्र सिंह का रिश्ता पाकिस्तान के अमरकोट प्रांत के छोर के सिणोई निवासी राणसिंह सोढ़ा की बेटी से रिश्ता तय हुआ था। 8 मार्च को शादी की तारीख तय होने के बाद थार एक्सप्रेस से पाक रवाना होना था। लेकिन भारत-पाक के बीच उपजे तनाव के मद्देनजर दूल्हे ने शादी टाल दी थी। 18 अप्रैल को शादी हुई।

prime article banner

शादी की रस्मों पूरी होने के बाद दूल्हा व दुल्हन अभी पाक में ही रूकेंगे। दुल्हन की वीजा मिलने के बाद ही भारत आएंगे। महेंद्रसिंह की बारात में गए बाराती अगले शनिवार को पाक से आने वाली थार एक्सप्रेस से लौट आएंगे। इस गांव से पहली बार थार एक्सप्रेस से पाकिस्तान बारात गइ थी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.