Move to Jagran APP

विकास के काम तो होते रहेंगे, पहले कार्यकर्ताओं के काम होने चाहिए: मानवेंद्र सिंह

मानवेंद्र सिंह ने कहा कि विकास के काम तो होते रहेंगे,लेकिन पहले कार्यकर्ताओं के काम होने चाहिए। कार्यकर्ता को खुश करना जरूरी है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 05 Jan 2019 03:10 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 03:10 PM (IST)
विकास के काम तो होते रहेंगे, पहले कार्यकर्ताओं के काम होने चाहिए: मानवेंद्र सिंह
विकास के काम तो होते रहेंगे, पहले कार्यकर्ताओं के काम होने चाहिए: मानवेंद्र सिंह

जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहली बार झालावाड़ पहुंचे मानवेंद्र सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान संबोधित करते हुए मानवेंद्र सिंह ने कहा कि विकास के काम तो होते रहेंगे,लेकिन पहले कार्यकर्ताओं के काम होने चाहिए। कार्यकर्ता को खुश करना जरूरी है।

prime article banner

उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत रूप से क्षति पहुंचाई गई थी। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को आर्थिक रूप से या फिर रिश्तेदारों का गलत स्थानों पर पदस्थापन कर के नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी। ऐसे में विकास के काम तो होते है और होते रहेंगे, इसलिए पहले पार्टी के कार्यकर्ताओं का काम होना चाहिए। मानवेंद्र सिंह ने कहा कि इसके लिए मैं आपकी आवाज जयपुर ही नहीं दिल्ली तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा ताकि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को न्याय मिल सके।

उल्लेखनीय है कि दिग्गज भाजपा नेता जसवंत सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सामने झालारापाटन सीट से चुनाव लड़ा था, हालांकि वे हार गए थे।

मानवेंद्र की पत्नी बोली,हमारी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनी

उधर मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह ने बाड़मेर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस के टिकट पर झालारापाटन से चुनाव लड़कर कोई गलती नहीं की, इससे राष्ट्रीय स्तर पर हमारी पहचान बनी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमें पूरा मान-सम्मान दिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.