Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    और बढ़ा भाजपा का कुनबा! पद्मभूषण विश्व मोहन भट्ट और गुलाबो सहित 8 पद्मश्री अवार्डी बीजेपी में शामिल, देखें पूरी लिस्ट

    Updated: Mon, 15 Apr 2024 04:00 AM (IST)

    राजस्थान में विभिन्न साहित्यकार कलाकार और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि रविवार को भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी और चुनाव प्रबंध कमेटी के ओंकार सिंह लखावत ने सभी को दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस मौके पर पद्मभूषण पंडित विश्व मोहन भट्ट ने कहा हम सभी कलाकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सांस्कृतिक और राष्ट्रवाद की विचारधारा देखकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

    Hero Image
    राजस्थान में विभिन्न साहित्यकार, कलाकार और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि रविवार को भाजपा में शामिल हुए हैं।

    जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में विभिन्न साहित्यकार, कलाकार और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि रविवार को भाजपा में शामिल हुए हैं। पद्मभूषण पंडित विश्व मोहन भट्ट (ग्रैमी अवार्ड विजेता),पद्मश्री गुलाबो सपेरा (कालबेलिया डांसर), पद्मश्री तिलक गिताई (चित्रकार और शिल्पकार), पद्मश्री शाकिर अली (लघु चित्रकला शैली के कलाकार), पद्मश्री उस्ताद अहमद (प्रसिद्ध गजल गायक), पद्मश्री पंडित स्व. लक्ष्मण भट्ट तैलंग की बेटी डॉ मधु भट्ट तैलंग (ध्रुपद गायिका), पद्मश्री मुन्ना शास्त्री (भजन गायक), पद्मश्री राम किशोर डेरेवाला (बगरू प्रिंटिंग के लिए फेमस), गोपाल सैनी (शिल्पगुरू) एवं मोहन लाल सोनी (शिल्पगुरू) रविवार को भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी और चुनाव प्रबंध कमेटी के ओंकार सिंह लखावत ने इन सभी को दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मौके पर विश्व मोहन भट्ट ने कहा, "हम सभी कलाकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सांस्कृतिक और राष्ट्रवाद की विचारधारा देखकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। हम यहां चुनाव लड़ने के लिए नहीं आए हैं। हम चाहते हैं कि साल 2047 तक भारत विकसित देश बने।

    गुलाबो ने कहा, "मोदी सरकार ने महिलाओं और बेटियों को सम्मान दिया है। इस मौके पर सेवानिवृत आइपीएस अधिकारी रूपसिंह मीणा, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव सुभाष जोशी, भूपेश सिंह, अजय सिंघल, शिवराज सिंह, नरेन्द्र शर्मा, रूपेश कांत व्यास सहित एक दर्जन अन्य लोग भाजपा में शामिल हुए हैं।"

    ये कलाकार बीजेपी में हुए शामिल

    1. पद्मभूषण पंडित विश्व मोहन भट्ट (ग्रैमी अवार्ड विजेता)

    2. पद्मश्री गुलाबो सपेरा (कालबेलिया डांसर)

    3. पद्मश्री तिलक गिताई (चित्रकार और शिल्पकार)

    4. पद्मश्री शाकिर अली (लघु चित्रकला शैली के कलाकार)

    5. पद्मश्री उस्ताद अहमद (प्रसिद्ध गजल गायक)

    6. पद्मश्री उस्ताद मोहम्मद (प्रसिद्ध गजल गायक)

    7. पद्मश्री पंडित स्व. लक्ष्मण भट्ट तैलंग की बेटी डॉ मधु भट्ट तैलंग (ध्रुपद गायिका)

    8. पद्मश्री मुन्ना शास्त्री (भजन गायक)

    9. पद्मश्री राम किशोर डेरेवाला (बगरू प्रिंटिंग के लिए फेमस)

    10. गोपाल सैनी (शिल्पगुरू)

    11. मोहन लाल सोनी (शिल्पगुरू)