अशोक गहलोत ने कहा- पीएम मोदी व अमित शाह घबराए हैं इसलिए राजस्थान में एक दिन में तीन बैठकें कर रहे हैं
Elelction 2019 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा- पीएम मोदी दिन में तीन-तीन बैठकें कर रहे हैं जिसका मतलब है कि वे अब घबराए हुए हैं।
जयपुर,एएनआई। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कांग्रेस का अभियान बहुत अच्छा और सफल रहा है। जिसके चलते पीएम मोदी और अमित शाह राजस्थान पर ध्यान केंद्रित कर लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। पीएम मोदी दिन में तीन-तीन बैठकें कर रहे हैं, जिसका मतलब है कि वे अब घबराए हुए हैं।
जानकारी हो पिछले दिनों राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि नरेन्द्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे क्योंकि देश में उनके खिलाफ ‘‘अंडर करंट’’ (लोगों के मन में पल रही नाराजगी) चल रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी का यह जुमला कि 'कांग्रेस ने सत्तर साल में क्या किया', उनको डूबो देगा।
गहलोत ने कहा था कि हालांकि मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड रहे है, लेकिन जनता अब समझ गई है। कांग्रेस ने सत्तर साल में क्या किया वाला जुमला उनको डूबो देगा। उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगया था। उन्होंने कहा था मुझे इस बात पर आपत्ति है कि जोधपुर में मोदी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि मैं (गहलोत) पाकिस्तान की भाषा बोल रहा हूं। लोकतंत्र में मोदी को मुख्यमंत्री के खिलाफ इस तरह के आरोप लगाने का कोई अधिकार नहीं है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप