यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lightning Strike in Rajasthan: चूरू में बिजली गिरने से भाई-बहन की मौत, दो लोग बुरी तरह से झुलसे
राजस्थान की राजधानी जयपुर के अलावा कोटाअलवरबीकानेरसिरोहीसीकरराजसमंद जिलों में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया । चूरू जिले के ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता,जयपुर। राजस्थान के कई जिलों में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। जयपुर, कोटा,अलवर,बीकानेर,सिरोही,सीकर,राजसमंद जिलों में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया । चूरू जिले के गिनड़ी गांव में स्थित एक खेत में बिजली गिरने से दो भाई-बहन की मौत हो गई। वहीं दो लोग बुरी तरह से झुलस गए।
दो दिनों तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में मानसून रहेगा सक्रिय
जानकारी के अनुसार बीकानेर और सीकर जिलों में चार से पांच इंच बारिश हुई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो दिन तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में मानसून सक्रिय रहेगा।
भारत-पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पहुंचा घग्घर नदी का पानी
प्रदेश के आधा दर्जन जिलों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। उधर श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ के कई गांवों से होता हुआ घग्घर नदी का पानी गुरुवार शाम को भारत-पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पहुंच गया।
घग्घर नदी का पानी सीमा सुरक्षा बल की मजनू पोस्ट, कैलाश पोस्ट और बिंजोर पोस्ट पर तारबंदी को पार कर गया। हनुमानगढ़ जिले में भी तेज बारिश हुई है।वहीं जालौर जिले में बारिश का दौर पिछले दो दिन से जारी है।
