विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अजमेर जेल में बिगड़ी लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Published: Thu, 22 Oct 2026 11:29 PM (IST)

लॉरेंस बिश्नोई के भांजे और सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी सचिन बिश्नोई की अजमेर जेल में तबीयत बिगड़ गई।

लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन की अजमेर जेल में तबीयत बिगड़ी

लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन की अजमेर जेल में तबीयत बिगड़ी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के अजमेर स्थित हाई सिक्योरिटी जेल में बंद सचिन थापन उर्फ सचिन बिश्नोई की तबीयत बुधवार रात को बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने उसे जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया। सचिन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। सचिन बिश्नोई गैंग्सटर लारेंस बिश्नोई के भांजे हैं।

जानकारी के अनुसार, जेल में एसटीडी सुविधा बंद किए जाने के विरोध में सचिन 16-17 दिन से भूख हड़ताल कर रहा था। जेल प्रशासन के अनुसार, वह पिछले कई दिनों से भोजन नहीं कर रहा था और अन्न जल त्यागने की बात कह रहा था। हालांकि, उसने अपनी मांगों को लेकर जेल प्रशासन को कोई लिखित आवेदन नहीं दिया था।

सचिन पंजाबी गायक कलाकार सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपित है। हत्याकांड से पहले वह फर्जी पासपोर्ट से दुबई फरार हो गया था। उसे एक अगस्त 2023 को प्रत्यर्पण के जरिए भारत लाया गया था, तब से वह अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है।