विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजस्थान में हार के बाद नेता प्रतिपक्ष कटारिया का ये बयान आया सामने

By Vijay KumarEdited By:
Published: Tue, 02 Nov 2021 08:33 PM (IST)

कहा कि विचारधारा नहीं हारती बल्कि व्यक्ति हारता है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा प्रत्याशियों की हार को स्वीकार करते ...और पढ़ें

हम अपनी रणनीति आगे से तैयार करें और फिर से कार्यकर्ताओं को प्रेरित करें।
हम अपनी रणनीति आगे से तैयार करें और फिर से कार्यकर्ताओं को प्रेरित करें।

 उदयपुर, संवाद सूत्र। राजस्थान की दो विधानसभा के उपचुनाव में मिली हार के बाद नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया का बड़ा बयान सामने आया है।  जिसमें उन्होंने कहा कि विचारधारा नहीं हारती, बल्कि व्यक्ति हारता है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा प्रत्याशियों की हार को स्वीकार करते हैं। नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने कहा कि धरियावद और वल्लभनगर विधानसभा के उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पराजय मिली, मैं इसे स्वीकार करता हूं। इसके लिए उस जनता का भी मैं धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने हमारा साथ दिया है। उन कार्यकर्ताओं का भी अभिनंदन करता हूं जिसने पूरे मन से प्रयत्न किया और हमारा साथ दिया। परन्तु जनता ने हमें स्वीकार नहीं किया है। इसे समझते हुए हम अपनी रणनीति आगे से तैयार करें और फिर से कार्यकर्ताओं को प्रेरित करें।

पूरे मन से फिर से तैयारी करनी होगी

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्य राष्ट्रीय कार्य हैं। इस पार्टी का निर्माण जिस उद्देश्य से किया गया, जिस विचाराधारा के लिए किया गया है वह विचारधारा कभी नहीं हारती। वह मानते हैं कि व्यक्ति की हार होती है ना कि विचारधारा की। इसलिए मैं सोचता हूं कि हमें पूरे मन से फिर से तैयारी करनी होगी। जनता का विश्वास अर्जित करने का प्रयास करना होगा।

इस हार को चुनौती के रूप में लेता हूं

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी ताकत से सशक्त तरीके से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि मैं इस हार को चुनौती के रूप में लेता हूं। कार्यकर्ताओं को भी इसे चुनौती के रूप में लेकर सुधार करने का प्रयास करना होगा। उन्हें जनता का विश्वास जीतने के लिए मन, वचन और कर्म के साथ कार्य करना होगा।

भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा

उल्लेखनीय है कि राजस्थान की दो विधानसभा धरियावद और वल्लभनगर में उपचुनाव हुए। दोनों ही विधानसभा उदयपुर संभाग में हैं और दोनों में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। वल्लभनगर में जहां भाजपा प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए, वहीं भाजपा की परम्परागत सीट रही धरियावद में भी भाजपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे।